{"_id":"6ab0e362631f60b1350f1acd","slug":"video-ayathhaya-ma-shata-thavasa-para-pathharapanae-sakauta-gaida-parashakashhanae-shavara-shanpr-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में शांति दिवस पर पौधरोपण, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शांति दिवस पर पौधरोपण, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू
अयोध्या में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तरुण में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर भारत स्काउट-गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व बताते हुए प्रेम, सद्भाव, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया। स्काउट-गाइड के बच्चों प्रवीण, आशुतोष, राजकरण, दुर्गेश, रिशु, गरिमा, शिवांगी, आस्था और आर्या ने स्काउट परंपरा के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ब्लॉक को निपुण भारत मिशन में अग्रणी बनाना है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
ब्लॉक स्काउट मास्टर अलकेश कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन बच्चों को स्काउट प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, नियम, इतिहास, वर्दी, स्कार्फ और बैज के महत्व की जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को शांति की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, शिक्षक नेता संतोष वर्मा, दरोगा पाठक, नोडल शिक्षक रामसुभावन यादव, संतोष उपाध्याय, राजेंद्र वर्मा प्रहरी, एआरपी दीपक पांडेय, शिवनारायण मौर्य, रजनीश, संतोष पांडेय, जय वर्धन, सुनील प्रताप और किरण वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।