फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Administration stops PDA padyatra in Rudauli Ayodhya Chaudhary Shahryar reaches Mavai

अयोध्या के रुदौली में पीडीए पदयात्रा पर प्रशासन की रोक, मवई पहुंचे चौधरी शहरयार

Mon, 26 Oct 2026 03:01 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:01 PM IST
Administration stops PDA padyatra in Rudauli Ayodhya Chaudhary Shahryar reaches Mavai
अयोध्या के रुदौली में समाजवादी पार्टी की सोमवार को मवई से प्रस्तावित सात दिवसीय पीडीए जनसंवाद पदयात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पदयात्रा का शुभारंभ होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। इसके बावजूद सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पदयात्रा के संयोजक एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार मवई पहुंचे और कार्यकर्ताओं को प्रशासन के निर्णय से अवगत कराया। चौधरी शहरयार ने अमर उजाला टीम को बताया कि प्रशासन ने पीडीए पदयात्रा निकालने और महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में पार्टी की ओर से न तो महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी और न ही पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा 26 अक्तूबर से शुरू होकर एक नवंबर तक चलनी थी। मवई गांव से शुरू होने वाली यात्रा का समापन मियांपुरवा में प्रस्तावित था। इसके तहत रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक और बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लॉक के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले आंशिक हिस्से में गांव-गांव जन चौपाल लगाने की योजना थी। पदयात्रा के माध्यम से सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) संदेश को लोगों तक पहुंचाने के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जाना था। जन चौपाल में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनने की तैयारी थी। साथ ही वंचित और उपेक्षित वर्गों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी से जुड़े मुद्दे उठाए जाने थे। हालांकि, प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण पदयात्रा और जयंती कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके। प्रस्तावित स्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बीच सपा नेता ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भारी पुलिस बल की निगरानी में मतदान शुरू, 8:10 बजे पहुंचा पहला वोटर; केंद्र पर डटे IPS मनोज कुमार

26 Oct 2026

सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की मौत, पीआरडी जवान घायल

26 Oct 2026

मोगा में फायरिंग में दो युवकों की माैत के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कोटपूतली-बहरोड़ न्यूज: कपड़े की दुकान में भीषण आग, 25 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख

26 Oct 2026

उज्जैन: पूर्णिमा पर भांग और रजत मुकुट से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन, आरती में उमड़े श्रद्धालु

26 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026

Meerut: डांडिया की मस्ती में झूमीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की सदस्याएं

25 Oct 2026

Meerut: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने दूध खीर के प्रसाद का किया वितरण

25 Oct 2026

Meerut: भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर काटा केक

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed