{"_id":"6aba2fb2a54fcaa5f10fdf03","slug":"video-amatha-ma-janianasha-kamara-ka-khalfa-kagarasaya-ka-paratharashana-palsa-sa-thhakaka-makaka-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर भी फाड़े गए। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन देशभर में चल रहे विरोध कार्यक्रमों के क्रम में किया गया। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
प्रदर्शन के दौरान सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच में मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सादी वर्दी वाले कर्मियों को भीड़ से बाहर निकाला। बाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता, विरोध जारी रहेगा।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, धर्मेंद्र शुक्ल, अनिल सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, संजय पाठक, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, सौरभ मिश्र, शुभम सिंह और लोहा सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।