{"_id":"6ab0bd19b7df9503b30a7f9f","slug":"video-amatha-ma-haiitashana-lina-ka-capata-ma-aana-sa-yavaka-ka-mata-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमेठी में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव निवासी मुन्ना प्रजापति (35) की सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर बाईपास किनारे खेत में पड़ा मिला। शव से करीब सात फीट ऊपर बिजली की लाइन गुजर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
मुन्ना रविवार शाम करीब 5 बजे खेतों को जानवरों से बचाने के लिए कटीली झाड़ियां लेने घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास किनारे खेत में शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
पिता रामसूरत ने बताया कि मुन्ना रविवार शाम झाड़ियां लेने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीणों से बेटे का शव मिलने की सूचना मिली। मुन्ना मेले में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
ग्रामीणों के मुताबिक खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है। लाइन हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने लाइन की चपेट में आने से मुन्ना की मौत की बात कही।
हर पहलू की जांच हो रही
क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।