{"_id":"6a5c725fba0ed26c3e084aaf","slug":"video-video-tayabval-para-sa-raha-vathathha-ka-thharathara-hathayara-sa-hataya-gava-ma-sanasana-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे एक 65 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राधे श्याम प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शनिवार रात अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनका नाती संजय खाना लेकर ट्यूबवेल पहुंचा, जहां उसने अपने बाबा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ा और दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अत्यधिक रक्तस्राव के कारण राधे श्याम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।