{"_id":"6ac49fa0c07c55269f0eb81b","slug":"video-fire-breaks-out-in-four-bighas-of-pearl-millet-crop-loss-worth-thousands-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चार बीघा बाजरे की फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चार बीघा बाजरे की फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान
फतेहपुर सीकरी। सोमवार देर शाम सीकरी चार हिस्सा गांव में किसान की चार बीघा बाजरे की कटी फसल में अचानक आग लग गई। आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव निवासी किसान लाखन सिंह पुत्र सौनी राम ने बाजरे की फसल काटकर एक स्थान पर एकत्र कर रखी थी। सोमवार देर शाम अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटना की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान की जली फसल का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।