Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Demand raised for the death penalty for in-laws accused of murder; women marched from Jarar to Bah carrying posters featuring poems.
{"_id":"6ab75fcf47c6c5f75f0397e6","slug":"video-demand-raised-for-the-death-penalty-for-in-laws-accused-of-murder-women-marched-from-jarar-to-bah-carrying-posters-featuring-poems-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हत्यारोपी ससुरालियों को फांसी की सजा की मांग, जरार से लेकर बाह तक कविता के पोस्टर लेकर निकली महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हत्यारोपी ससुरालियों को फांसी की सजा की मांग, जरार से लेकर बाह तक कविता के पोस्टर लेकर निकली महिलाएं
बाह। गोद में दो माह का मासूम और हाथ में कविता का पोस्टर..... परिवार और जरार की महिलाएं बृहस्पतिवार की शाम सड़क पर उतरी और हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। शादी के महज 3 साल बाद ही कविता की हत्या किए जाने से परिजन ही नहीं, जरार के लोग गम और गुस्से में हैं। जरार से लेकर बाह तक कविता के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं कविता के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही थी। बाह के एसीपी कार्यालय पर पहुंची महिलाओं ने दुधमुहे बच्चे को दिखाते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार के अवकाश पर होने की बजह से बाह के इंस्पेक्टर को सौंपे ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) में कविता के भाई अभिषेक ने शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज की मांग को लेकर कविता का उत्पीड़न कर रहे थे। 22 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है, जो विधि विरुद्ध है। अभिषेक के साथ उसके पिता शिशुपाल सिंह ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पुलिस की नियति पर सवाल उठाने के लिए काफी है। ससुरालियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर फांसी की सजा की मांग की गई है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया है। प्रभारी निरीक्षक ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से दिल्ली पुलिस के पास भेजे जाने एवं विधिक कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।