फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Rajpurohit community holds show of strength ahead of Panchayati Raj elections

राजस्थान: राजपुरोहित समाज की भाजपा को दो-टूक, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे पंचायत चुनाव

Mon, 12 Oct 2026 08:32 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 08:32 AM IST
Rajpurohit community holds show of strength ahead of Panchayati Raj elections

राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले सिरोही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बसंतगढ़ स्थित ब्रह्माजी मंदिर परिसर में आबू-पिंडवाड़ा राजपुरोहित समाज की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनावों में समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सामान्य वर्ग की सीटों पर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो समाज पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा।

प्रधान नितिन बंसल पर समाज की अनदेखी करने का आरोप

बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल राजपुरोहित समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विरोध कर रहे हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि भाजपा से समाज के संभावित प्रत्याशियों को टिकट दिलाने में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। इसे राजनीतिक उपेक्षा बताते हुए उपस्थित लोगों ने नाराजगी जाहिर की और इस रवैये पर कड़ा एतराज जताया।

उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे

बैठक में समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सामान्य वर्ग की सीटों पर समाजों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, तो राजपुरोहित समाज पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारेगा।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजनीतिक उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि समाज के योग्य प्रत्याशियों को उचित अवसर नहीं मिला, तो लोकतांत्रिक तरीके से चुनावी मैदान में जवाब दिया जाएगा।

'भाजपा से बैर नहीं, नितिन बंसल तेरी खैर नहीं' के लगाए नारे

बैठक के दौरान प्रधान नितिन बंसल के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। समाज के लोगों ने 'भाजपा से बैर नहीं, नितिन बंसल तेरी खैर नहीं' के नारे लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही, प्रधान की कथित कार्यशैली की शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

आबू-पिंडवाड़ा क्षेत्र के समाजजन हुए एकजुट

बैठक में बसंतगढ़ स्थित ब्रह्माजी मंदिर, आबूरोड और आबू-पिंडवाड़ा क्षेत्र के समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, युवा तथा बसंतगढ़ और आबूरोड राजपुरोहित समाज की कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में समाज के राजनीतिक हितों और आगामी पंचायती राज चुनावों में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने दोहराया कि आगामी चुनावों में राजपुरोहित समाज के किसी भी योग्य प्रत्याशी का राजनीतिक विरोध करने या उसका टिकट कटवाने का प्रयास किया गया, तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा। हालांकि, समाज की ओर से लगाए गए आरोपों और नितिन बंसल की कार्यशैली को लेकर भाजपा प्रधान नितिन बंसल अथवा भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

माता तपेश्वरी मंदिर: 350 साल पुरानी सिद्धपीठ में मन्नत पूरी होने पर भक्त जलवाते हैं अखंड ज्योति

11 Oct 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे यात्री

11 Oct 2026

पुलिस उपायुक्त यातायात ने ब्रीफिंग एवं फुट पेट्रोलिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

11 Oct 2026

केमिकल की आपूर्ति का झांसा देकर कारोबारी से 18.31 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

11 Oct 2026

Meerut: सीता स्वयंवर के बाद हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद

11 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: भैंसाली ग्राउंड में पानी भरने से रामलीला भवन में हुआ मंचन

11 Oct 2026

कानपुर: 49वां रामलीला का आयोजन, गणेश पूजन से हुई शुरुआत

11 Oct 2026
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर गोला में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

11 Oct 2026

नारी शक्ति अभियान के तहत सिकरीगंज में पुलिस का पैदल मार्च

11 Oct 2026

गोरखपुर: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

11 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र के पहले दिन माता मातेश्वरी सेवा दरबार से निकली शोभायात्रा

11 Oct 2026

Meerut: माता कौशल्या से आज्ञा लेकर विश्वामित्र के साथ यज्ञ रक्षा को निकले राम-लक्ष्मण

11 Oct 2026

Meerut: विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभू श्रीराम ने उठाए शस्त्र

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन भटहट में एक दर्जन स्थानों पर हुई कलश स्थापना

11 Oct 2026

गोरखपुर: डॉ. रामविलास भारती की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

11 Oct 2026

कानपुर: नहर में उतराता मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

11 Oct 2026

कानपुर: एस्केप कैफे लाउंज में छापेमारी, बरामद हुए कई हुक्के

11 Oct 2026

नवरात्र में भटहट कस्बे में गंदगी का अंबार

11 Oct 2026

अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

11 Oct 2026

हरियाणा के खेल मंत्री शूटिंग चैंपियनशिप में पहुंचे

11 Oct 2026

नोएडा में गणेश पूजन से रामलीला का शुभारंभ

11 Oct 2026

गुरुग्राम में 2019 से नई खेल सामग्री नहीं

11 Oct 2026

आरती राव बोलीं- गुरुग्राम अस्पताल निर्माण पर राजनीति उचित नहीं

11 Oct 2026

गैरसैंण में यूकेडी और यूकेडी डेमोक्रेटिक के बीच घमासान

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की चौकियों में गूंजे भजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

11 Oct 2026

गोरखपुर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Oct 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोले

11 Oct 2026

जालंधर में हर्ष फायरिंग, महिला की मौत; बच्चे समेत दो लोग घायल

11 Oct 2026

कर्णप्रयाग: मां चंडिका की पूजा अर्चना के साथ हुई पद यात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी देहरादून

11 Oct 2026

Meerut: दरबार में रावण का शक्ति प्रदर्शन देख आश्चर्यचकित रह गए दरबारी

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed