फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former MLA Atar Singh Bhadana Dies After Attack Over Mining Dispute in Rajasthan

राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, हमले में हुए थे गंभीर घायल

Mon, 12 Oct 2026 06:44 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 12 Oct 2026 06:44 AM IST
सार

भरतपुर के वैर क्षेत्र में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते को लेकर हुए विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर घायल हो गए। जयपुर रेफर करने के दौरान दौसा के पास उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Former MLA Atar Singh Bhadana Dies After Attack Over Mining Dispute in Rajasthan
अतर सिंह - फोटो : फेसबुक

विस्तार

 राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। वैर थाना क्षेत्र के भौंडा-रायपुर गांव में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन दौसा के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भौंडा और रायपुर गांव के ग्रामीणों तथा क्रेशर संचालकों के बीच माइनिंग लीज और रास्ते को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। रविवार, 11 अक्टूबर की शाम पहाड़ी पर खनन कार्य के दौरान करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ क्रेशर प्लांट पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट, पथराव तथा लाठी-डंडे चलने की घटना हुई।

विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने उन पर गोली चलाए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल भड़ाना को पहले वैर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए भौंडा गांव और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed