फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   English Headline: Rajasthan Weather: Rain Likely in Bikaner, Shekhawati on October 13-14

राजस्थान : कहीं बादल, कहीं खिली रहेगी धूप, 13-14 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम

Mon, 12 Oct 2026 07:07 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 12 Oct 2026 07:07 AM IST
सार

राजस्थान में 12 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश, जबकि ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 13-14 अक्टूबर को बीकानेर और शेखावाटी के छह जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
English Headline: Rajasthan Weather: Rain Likely in Bikaner, Shekhawati on October 13-14
जयपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में 12 अक्टूबर को मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि जयपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में फिर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। श्रीगंगानगर के करणपुर में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में दिन की गर्मी बनी हुई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के मध्य हिस्से में बने परिसंचरण तंत्र और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अरब सागर से आ रही नमी भी इसमें भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- पंचायत चुनाव: अधिसूचना जारी, फिर भी भाजपा-कांग्रेस-बीएपी ने नहीं खोले पत्ते, एक-दूसरे की सूची का इंतजार

इन जिलों में चल सकती हैं तेज हवाएं

13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में फिलहाल व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं। 15 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि 16 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल और अनाज को बारिश से बचाने के लिए ढककर रखें और सुरक्षित जगह पर रखने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed