Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sikar News: Shyam devotees were beaten up at the toll booth near Neemkathana
{"_id":"66c1c838faac03bae501468a","slug":"marpeet-sikar-news-c-1-1-noi1348-2007641-2024-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: नीमकाथाना के पास टोल नाके पर श्याम श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, 8 वर्षीय बालिका का फूटा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: नीमकाथाना के पास टोल नाके पर श्याम श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, 8 वर्षीय बालिका का फूटा सिर
टोल नाके पर टोल वसूली को लेकर देर रात मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक हरियाणा निवासी रोहिताश कुमार परिवार सहित श्याम बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। चला टोल पर वसूली को लेकर टोल कर्मियों व श्रद्धालुओं में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद श्रद्धालु ने टोल पर्ची ले ली और कार आगे लेकर जाने लगा तो पीछे से टोल कर्मी ने बड़ा पत्थर कार को मार दिया। इससे कार के शीशे टूट गए। अंदर बैठे श्रद्धालुओं को चोट लगी कार में बैठी 8 वर्षीय राशी का सर फूट गया। गंभीर चोट आने पर गुहाला अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे टोल पर जाम लग गया। दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
श्रद्धालुओं का आरोप है पुलिस एक घंटे इंतजार के बाद पुलिस आई। आने तक पत्थर मारने वाला टोल कर्मी फरार हो गया। कार में हरियाणा निवासी रोहिताश, राशी, प्रियंका (35) मीनाक्षी (40) सवार थे। पुलिस पहुंचने के बाद भी आधा घंटे तक श्रद्धालु तथा टोल कर्मियों में पुलिस के सामने विवाद होता रहा। श्रद्धालु ने पुलिस को मारपीट की रिपोर्ट दी इसके बाद पुलिस ने टोलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बच्ची का मेडिकल करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।