फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Post office agent found burning in the bushes; dies during treatment in Jodhpur.

जालोर: पोस्ट ऑफिस एजेंट को किसने जिंदा जलाया? तीन नकाबपोश युवकों के दावे से मचा हड़कंप

Thu, 17 Sep 2026 08:57 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 08:57 AM IST
Jalore: Post office agent found burning in the bushes; dies during treatment in Jodhpur.

जालोर के आहोर बाइपास रोड पर बुधवार सुबह झाड़ियों में एक पोस्ट ऑफिस एजेंट आग की लपटों से घिरा मिला। राहगीरों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जालोर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जोधपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जालोर शहर के लालपोल के अंदर ठाकुरद्वारा के पास रहने वाले युनूस खान (40) पुत्र अशरफ खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युनूस ने बयान में बताया कि तीन नकाबपोश युवक उसे बाइक पर जबरन आहोर बाइपास की झाड़ियों तक लेकर गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झाड़ियों में आग की लपटों से घिरे मिले युनूस

बुधवार सुबह आहोर बाइपास रोड से गुजर रहे लोगों ने झाड़ियों में एक युवक को आग की लपटों से घिरा देखा। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कपड़ा डालकर आग बुझाई। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युनूस को जालोर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में इलाज के दौरान युनूस की मौत हो गई।

पुलिस और एमओबी टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

डीएसपी गौतम जैन के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मोटाराम गोदारा, कोतवाली पुलिस और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि झाड़ियों में मिला युवक युनूस खान है, जो पोस्ट ऑफिस में एजेंट का काम करता था।

बयान में बोले- तीन नकाबपोश युवकों ने बाइक पर जबरन बैठाया

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे युनूस के बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि तीन युवक मुंह पर रुमाल बांधकर आए थे। तीनों उसे बाइक पर जबरन बैठाकर आहोर बाइपास की झाड़ियों तक ले गए। वहां युवकों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युनूस ने पुलिस को बताया कि वह उन युवकों को नहीं जानता था। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां और वारदात के पीछे की वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

दर्द से तड़पते रहे युनूस, मोबाइल कैमरे पर दर्ज हुआ बयान

मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने युनूस दर्द से तड़प रहे थे। लेडी पुलिसकर्मी गंगा कंवर ने मोबाइल कैमरा ऑन कर उनसे पूछताछ शुरू की। युनूस ने बताया कि वारदात में तीन लोग शामिल थे और वह उन्हें नहीं जानता। पुलिसकर्मी ने उससे यह भी पूछा कि क्या उसकी किसी से दुश्मनी थी, लेकिन उसने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को वहां एक बोतल पड़े होने की जानकारी भी दी। पुलिस अब मौके से मिले साक्ष्यों और युनूस के बयान के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

करीब 80 फीसदी झुलसे थे, शरीर से चिपक गए थे कपड़े

जालोर जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विजय मीणा ने बताया कि युनूस करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनके चेहरे, पेट, पीठ, दोनों हाथ और दोनों पैर झुलसे हुए थे। आग के कारण उनके कपड़े जलकर शरीर से चिपक गए थे। हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वीरमदेव ब्रांच में लंबे समय से कर रहे थे काम

पड़ोसियों के अनुसार, युनूस लंबे समय से पोस्ट ऑफिस की वीरमदेव ब्रांच में एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। घटना के बाद पुलिस को युनूस का मोबाइल फोन उनके घर से मिला है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, युनूस के बयान और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात किसने और क्यों की। आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

16 Sep 2026

VIDEO: जमीन पर गिराकर पीटी महिला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बंटवारे की पंचायत के बाद किशोरी पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed