Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: 66 percent voting in four Panchayat Samitis in Panchayat elections

जालोर: चार पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 3.05 लाख मतदाताओं में से 2.03 लाख ने डाले वोट

Wed, 04 Nov 2026 04:05 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Jalore: 66 percent voting in four Panchayat Samitis in Panchayat elections
चार पंचायत समितियों में 66.64 प्रतिशत मतदान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को जिला परिषद के 10 वार्डों और भादरुणा, चितलवाना, सांचौर तथा सरवाना पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी।

सुबह 10 बजे तक 15.29 प्रतिशत यानी 46 हजार 739 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 40.05 और दोपहर 3 बजे तक 54.59 प्रतिशत पहुंच गया। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 66.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदाताओं में अपने क्षेत्र के विकास और प्रतिनिधित्व के लिए पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने का उत्साह दिखाई दिया। मतदान के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भादरुणा में सर्वाधिक, सरवाना में सबसे कम मतदान
चारों पंचायत समितियों के मतदान आंकड़ों के अनुसार भादरुणा में सबसे अधिक 68.61 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 69 हजार 669 मतदाताओं में से 47 हजार 799 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांचौर पंचायत समिति में 88 हजार 199 मतदाताओं में से 59 हजार 497 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 67.46 रहा। चितलवाना पंचायत समिति में कुल 69 हजार 337 मतदाताओं में से 46 हजार 644 ने मतदान किया। यहां 67.27 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, सरवाना पंचायत समिति में 74 हजार 859 मतदाताओं में से 47 हजार 258 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां सबसे कम 63.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत 63.13 से 68.61 के बीच रहा।

जिला परिषद के 10 वार्डों में 66.64 प्रतिशत वोटिंग
जिला परिषद के 10 वार्डों में कुल 3 लाख 5 हजार 706 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 3 हजार 645 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे तक 15.29 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 40.05 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 54.59 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल मतदान प्रतिशत 66.64 रहा।

पढे़ं: मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की

 

झाब में 9 महीने के धरने के बाद 56.20 प्रतिशत मतदान
पंचायत समिति निरस्त होने के बाद उपजे जनआक्रोश और करीब 9 महीने तक चले धरने-प्रदर्शन के बीच झाब क्षेत्र में भी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। झाब क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 11.10 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे तक 37.30 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक यहां कुल 56.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बूथ संख्या 37 पर दो बार खराब हुई ईवीएम
मतदान के दौरान बूथ संख्या 37 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। रिटर्निंग अधिकारी चतराराम के अनुसार, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती चार वोट पड़ते ही मशीन में एरर आ गया। करीब पांच मिनट बाद मशीन दोबारा शुरू की गई, लेकिन दो वोट पड़ने के बाद फिर खराब हो गई। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मशीन बदली गई। नई मशीन से सुबह 8:45 बजे मतदान दोबारा शुरू हुआ। इसके बाद मतदाताओं ने कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब पंचायत चुनाव के अगले चरण में 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed