फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Unique Spectacle at Tejaji Fair Ghurla Places Cobra on Tongue on Stage Video Goes Viral

तेजाजी मेले में अनोखा नजारा: मंच पर घुड़ले ने जीभ पर रखा जिंदा नाग, हजारों श्रद्धालुओं ने देखा दृश्य; वीडियो

Tue, 22 Sep 2026 10:25 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:25 AM IST
Unique Spectacle at Tejaji Fair Ghurla Places Cobra on Tongue on Stage Video Goes Viral
दौसा जिले के सैथल उपखंड की ग्राम पंचायत सिण्डोली की निमड्या ढाणी में चल रहे लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के 32वें दो दिवसीय मेले में मंगलवार रात एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान खींच लिया। तेजाजी के घुड़ले देवीसहाय मीणा ने मंच पर मौजूद लोगों के सामने एक जिंदा काले नाग को अपनी जीभ पर रखवाया। इस दौरान नाग के जीभ पर डसने का दावा किया गया। इसके बाद मेला परिसर में जय वीर तेजाजी और जय नाग देवता के जयकारे गूंज उठे।

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
श्रीवीर तेजाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित इस मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। हजारों भक्त सुबह से ही तेजाजी मंदिर में प्रसादी चढ़ा रहे थे। रात में सेठ सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी के गायक कलाकार रूपसिंह की भजन संध्या चल रही थी। भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। इसी दौरान मेला संचालक श्यामभाई महेश्वरा ने मंच से घोषणा की कि अब तेजाजी के घुड़ले नाग देवता के दर्शन कराएंगे। घोषणा के बाद भीड़ में उत्सुकता बढ़ गई।

एक जिंदा काला नाग था
घुड़ले देवीसहाय मीणा तेजाजी के वेश में मंच पर आए। उनके हाथ में एक जिंदा काला नाग था। पुजारी ने मंत्रोच्चार शुरू किया और घुड़ले ने उस नाग को अपनी जीभ पर रख लिया। कार्यक्रम के दौरान नाग ने घुड़ले की जीभ पर डसा और कुछ देर तक जीभ पर लटका रहा। यह दृश्य देखकर हजारों श्रद्धालु हैरान रह गए। महिलाओं ने हाथ जोड़ लिए, जबकि पुरुषों ने तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए। करीब दो मिनट तक नाग जीभ पर रहा। इसके बाद घुड़ले ने नाग को हटाकर वापस टोकरी में रख दिया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि तेजाजी महाराज को सर्पदंश से जुड़ी विशेष आस्था के कारण पूजा जाता है और इसी परंपरा से जुड़े घुड़लों के कार्यक्रमों में भी ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं।

पंडाल छोटा पड़ा, छतों और पेड़ों पर बैठकर देखी भजन संध्या
मेले में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि समिति की ओर से लगाया गया 2,000 लोगों का विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया। कई श्रद्धालुओं को आसपास के मकानों की छतों और नीम के पेड़ों पर चढ़कर भजन संध्या देखनी पड़ी। सिण्डोली के अलावा कालीपहाड़ी, तलावड़ा, झेरा, सिकराय, महवा, मंडावरी सहित दर्जनों गांवों से हजारों भक्त मेले में पहुंचे। इससे पहले दिन में मनमोहक झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। तेजाजी के जीवन पर आधारित झांकी में गायों की रक्षा के लिए तेजाजी द्वारा अपने प्राण देने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर कई श्रद्धालु भावुक हो गए। गायक रूपसिंह ने तेजाजी थारा डंका बाजे, नाग देवता थारी महिमा भारी जैसे भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम

युवा नेता बोले- यही हमारी संस्कृति है
कार्यक्रम में पहुंचे युवा नेता राकेश मीना कालीपहाड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक देवताओं के प्रति लोगों की आस्था से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से लोगों को एक साथ बैठने का मौका मिलता है और भाईचारा बढ़ता है। सिण्डोली सरपंच बद्रीनारायण मीना, सीताराम झेरा, रामकिशोर तलावड़ा, प्रेमप्रकाश कटारा, राधेश्याम निमड्या सहित पूरी सेवा समिति ने मेले की व्यवस्थाएं संभालीं। 32 साल से लगातार आयोजित हो रहा यह मेला हर साल और भी विशाल होता जा रहा है। मंगलवार रात हुए इस कार्यक्रम के बाद अगले साल मेले में और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पलवल में बंद ट्रैफिक लाइटों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

22 Sep 2026

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

22 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

22 Sep 2026

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

21 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

21 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सांड़ के हमले से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

21 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

21 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टफियम में महिला होमगार्ड भर्ती का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: जिला अस्पताल में सैफी संघर्ष समिति ने बांटा भोजन

21 Sep 2026

मेरठ: सुभारती में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

21 Sep 2026

मेरठ: बागपत रोड पर लगा जाम, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी

21 Sep 2026

मेरठ: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवक, कर्मचारी पर चाकू से हमला

21 Sep 2026

VIDEO: कुछ साझा किया नहीं फिर भी खातों से निकल गए 1.67 लाख

21 Sep 2026

VIDEO: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से 4.35 लाख रुपये पार

21 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग

21 Sep 2026

VIDEO: कंपनी के नाम पर 7.96 लाख वसूले, नहीं किए जमा, प्राथमिकी

21 Sep 2026

VIDEO: फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप

21 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

21 Sep 2026

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

21 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

21 Sep 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

21 Sep 2026

जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

21 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर समूहों की महिलाओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, VIDEO

21 Sep 2026

वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, दस झोपड़ियां ध्वस्त; VIDEO

21 Sep 2026

जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरों का आतंक, प्रसूता को लेकर आए पति की अपाचे चोरी; VIDEO

21 Sep 2026

नाटक के जरिए दिखाई जाएगी मोदी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा, VIDEO

21 Sep 2026

एक दिन में 303 वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, 470 के चालान; VIDEO

21 Sep 2026

दसवें दिन भी जारी रहा इंटर्नों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, VIDEO

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed