फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   dausa municipal election bjp congress rekha gurjar kavita gurjar radha jaiswal mahwa mandawar

दौसा: भाजपा की बगावत से कैसे बदला चुनावी गणित? महवा में निर्विरोध तो मंडावर में पांच दावेदार

Thu, 17 Sep 2026 11:43 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

दौसा जिले की 11 नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन कुल 27 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। दौसा नगर परिषद में भाजपा की पार्षद के निर्दलीय उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

विज्ञापन
dausa municipal election bjp congress rekha gurjar kavita gurjar radha jaiswal mahwa mandawar
महवा में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद विधायक के साथ आभार जताते विनीत बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की 11 नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के लिए सियासी मुकाबला अब साफ होने लगा है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। अंतिम दिन 11 निकायों में कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 

विज्ञापन


सबसे दिलचस्प मुकाबला दौसा नगर परिषद में देखने को मिलेगा, जहां भाजपा की पार्षद के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं महवा में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मंडावर में सबसे ज्यादा पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


दौसा में बगावत से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

ओबीसी महिला के लिए आरक्षित दौसा नगर परिषद सभापति पद पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा भाजपा की एक पार्षद ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 54 से निर्वाचित पार्षद रेखा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने वार्ड नंबर 6 से निर्वाचित पार्षद कविता गुर्जर पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी कविता गुर्जर ने दोपहर करीब 12:15 बजे प्रस्तावक पार्षद इंद्र मीणा के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला प्रभारी पूजा कपिल, महामंत्री विपिन जैन, कोषाध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, पार्षद रितेश पारीक, निर्दलीय पार्षद सनी खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पार्षद मौजूद रहे। इसके करीब आधे घंटे बाद कांग्रेस प्रत्याशी रेखा गुर्जर ने प्रस्तावक पार्षद आचार्य आशीष शर्मा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस खेमे ने भी अपनी ताकत दिखाई।

इसके बाद मुकाबले में बड़ा मोड़ आया। वार्ड 15 से भाजपा पार्षद राधा जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। राधा जायसवाल दो बार सभापति रह चुके राजकुमार जायसवाल की पत्नी हैं। उनके निर्दलीय मैदान में उतरने से भाजपा में बगावत की स्थिति बन गई है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। निर्दलीय पार्षद वीरेंद्र शर्मा उनके प्रस्तावक बने। अब दौसा में रेखा गुर्जर, कविता गुर्जर और राधा जायसवाल के बीच मुकाबला होगा।

महवा में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

महवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत कुमार बंसल का ही एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ है। कांग्रेस या किसी अन्य दल की ओर से यहां कोई नामांकन नहीं किया गया। ऐसे में विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है।

लालसोट में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

लालसोट नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने कपिल पुरोहित को और भाजपा ने पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने बुधवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। दोनों दलों ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।

बांदीकुई, बसवा, मंडावरी, रामगढ़ और सिकराय में सीधी टक्कर

बांदीकुई नगर पालिका में भाजपा ने राजन्ती देवी सैनी और कांग्रेस ने विनोद देवी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। बसवा में कांग्रेस के छोटेलाल गुर्जर ईंटोडा और भाजपा के मुकेश कुमार सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। मंडावरी नगर पालिका में कांग्रेस ने वार्ड 19 से निर्वाचित रामकेश मीणा को और भाजपा ने वार्ड 1 से निर्वाचित जन्तु देवी मीणा को मैदान में उतारा है। रामगढ़ पचवारा में कांग्रेस ने वार्ड 18 से निर्वाचित रामफूल मीना और भाजपा ने वार्ड 6 से निर्वाचित राधेश्याम मीना को प्रत्याशी बनाया है।

सिकराय में अध्यक्ष पद का मुकाबला अपने नाम को लेकर भी दिलचस्प है। भाजपा ने वार्ड 16 से विजयी कैलाश और कांग्रेस ने वार्ड 11 से विजयी कैलाश को प्रत्याशी बनाया है। यानी दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों का नाम एक ही है। अब मुकाबले में यह भी दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सा कैलाश जीत दर्ज करता है।

भांडारेज और लवाण में त्रिकोणीय मुकाबला

भांडारेज नगर पालिका में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा की सीमा बैरवा, कांग्रेस की राधा महावर और निर्दलीय पूनम चौहान खटीक मैदान में हैं। ऐसे में यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा। लवाण नगर पालिका में भी तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से हीरा देवी और गुदना देवी ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी ने अधिकृत चुनाव चिह्न हीरा देवी को दिया है। कांग्रेस की ओर से कैलाशी देवी ने नामांकन दाखिल किया है।

मंडावर में पांच दावेदार, भाजपा में बगावत

सबसे ज्यादा घमासान मंडावर नगर पालिका में देखने को मिल रहा है। यहां अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अशोक नारेड़ा को मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड 8 की भाजपा पार्षद आशा सेहरा ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।


इसके अलावा वार्ड 1 की भाजपा पार्षद गुड्डी देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। कांग्रेस की ओर से वार्ड 2 की पार्षद अनीता देवी ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि वार्ड 24 की निर्दलीय पार्षद रामकली मीणा भी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। इस तरह मंडावर में भाजपा के भीतर भी बगावत की स्थिति दिखाई दे रही है। अब 11 नगर निकायों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि मैदान में कितने प्रत्याशी रह जाते हैं। अध्यक्ष और सभापति पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed