Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa: Minister of State for Home targeted Congress, said- they increased Jungle Raj, soon crime will be free
{"_id":"66d30fde0ab2887c8703893a","slug":"minister-of-state-for-home-jawahar-singh-bedam-said-that-we-will-soon-make-rajasthan-crime-free-dausa-news-c-1-1-noi1350-2054636-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: जवाहरसिंह बेडम का कांग्रेस पर वार, कहा- उन्होंने जंगल राज बढ़ाया, जल्द ही अपराध मुक्त होगा प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: जवाहरसिंह बेडम का कांग्रेस पर वार, कहा- उन्होंने जंगल राज बढ़ाया, जल्द ही अपराध मुक्त होगा प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:42 PM IST
Link Copied
जिले में एक क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे राजस्थान सरकार के कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम दौसा पहुंचे। कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि के चलते जहां-जहां फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सेंटर रिलीफ फंड के नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं शुरू से भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं। हमारी पार्टी की नजर में मंत्री और संतरी सब एक बराबर होते हैं, कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। पशुओं में फैली बीमारी के बारे में उन्होंने कहा है कि जैसे ही हमें इस बारे में सूचना प्राप्त हुई हमने तुरंत वैक्सीनेशन टीम को भिजवा दिया।
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में अपराधों को लेकर एक भ्रमित करने वाली पोस्ट की थी, जो कि तथ्यहीन थी। जब से राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण की है तब से चाहे संगठित अपराध हों या नकल माफिया या फिर महिलाओं पर हो रहे अपराध हों या किसी और तरह का अपराध, सरकार ने उन सारे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश था लेकिन कांग्रेस के राज में यहां जिस तरह जंगल राज बढ़ा और अपराध बढ़े, उन सबको भजनलाल सरकार ने खत्म कर दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिसके चलते हम राजस्थान को शांतिप्रिय प्रदेश बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।