{"_id":"67e26d5878fc51c29f0d4d39","slug":"shahpura-bandh-announced-memorandum-for-district-to-the-cm-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-2761768-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: शाहपुरा को दोबारा जिला घोषित करने की मांग को लेकर विरोध तेज, अब सीएम को सौपेंगे जिला बहाली का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: शाहपुरा को दोबारा जिला घोषित करने की मांग को लेकर विरोध तेज, अब सीएम को सौपेंगे जिला बहाली का ज्ञापन
शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन मंगलवार को 84वें दिन भी पूरे जोश और संकल्प के साथ जारी रहा। शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन के तहत आज उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट रामप्रसाद जाट ने बताया कि आज के धरने का नेतृत्व शाहपुरा आटा चक्की एसोसिएशन ने किया, जिसकी अगुवाई अध्यक्ष रमेश व्यास ने की। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।
28 मार्च को शाहपुरा बंद का एलान
अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा ने कहा कि जब तक शाहपुरा को जिला घोषित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि 28 मार्च को पूरे शाहपुरा में बंद रखा जाएगा। व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भीलवाड़ा दौरे के दौरान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर शाहपुरा जिला बहाली के संबंध में ज्ञापन सौंपेगा। आंदोलन को और मजबूती देने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाने की योजना बनाई गई है।
जनभावना का प्रतीक बना आंदोलन
वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा और सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश शर्मा ने धरनास्थल पर कहा कि यह आंदोलन अब केवल एक मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता की भावनाओं का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने आमजन से अपील की कि 28 मार्च के शाहपुरा बंद को सफल बनाकर अपनी एकता का परिचय दें। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि शाहपुरा को शीघ्र ही पुनः जिला घोषित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का विकास तेज हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।