फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Panchayat-Election-First-Phase-Voting-29-27-Percent-EVM-Malfunction

पंचायत चुनाव: भीलवाड़ा में ईवीएम खराबी से कई बूथों पर मतदान रुका, कांग्रेस के ‘हाथ’ का बटन जाम

Thu, 22 Oct 2026 04:13 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 04:13 PM IST
Panchayat-Election-First-Phase-Voting-29-27-Percent-EVM-Malfunction
भीलवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। जिला परिषद के 28 वार्डों और नौ पंचायत समितियों के 177 वार्डों में सदस्य चुनने के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर 1 बजे तक जिले में 2,61,987 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। इस दौरान मतदान प्रतिशत 29.27 दर्ज किया गया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से प्रक्रिया प्रभावित हुई, हालांकि मशीन बदलने और तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए।

जिले के 1110 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। इस चरण में कुल 8,94,918 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह मॉक पोल के बाद वास्तविक मतदान शुरू हुआ। कई गांवों में महिलाएं घूंघट में मतदान करने पहुंचीं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी और मजदूरी के काम के चलते सुबह कुछ केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही कम रही। दोपहर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

बिजौलियां में सर्वाधिक, मांडलगढ़ में सबसे कम मतदान
दोपहर 1 बजे तक पंचायत समितिवार मतदान की स्थिति में बिजौलियां सबसे आगे रहा। यहां 34.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं मांडलगढ़ में सबसे कम 24.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बनेड़ा में 28.17, जहाजपुर में 27.98,  करेड़ा में 28.89, कोटड़ी में 30.08, खजूरी में 30.71, मांडल में 31.86 और सुवाणा में 29.16 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक जिले में 11.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय बिजौलियां में सर्वाधिक 17.01 प्रतिशत और सुवाणा में सबसे कम 9.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सुबह से दोपहर तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। अब शाम 6 बजे तक मतदान पूरा होने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत की स्थिति स्पष्ट होगी।

सिंगोली चारभुजा में हाथ के निशान का बटन जाम, मतदान रुका
मतदान के दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना सामने आई। मांडलगढ़ क्षेत्र के सिंगोली चारभुजा स्थित बूथ नंबर 84 पर ईवीएम में कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के निशान का बटन जाम होने की जानकारी मिली। इसके चलते वहां मतदान रोकना पड़ा। मांडल क्षेत्र के केरियां में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने के बाद मशीन बदलनी पड़ी। कोटड़ी क्षेत्र के लसाड़िया में भी ईवीएम में खराबी आने की सूचना मिली। नई मशीन पहुंचने के बाद वहां मतदान शुरू कराया गया। इन घटनाओं के कारण संबंधित बूथों पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।

गांव में पानी की समस्या, महिलाओं ने जताई नाराजगी
भीलवाड़ा के निकटवर्ती पालड़ी गांव में मतदान के दौरान महिलाओं ने गांव में पानी की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया। महिलाओं का कहना था कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन बाद में ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। अधिकारियों की ओर से भी समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि गांव की सरकार चुनने के बाद पेयजल जैसी मूलभूत समस्या का समाधान होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। कई मतदाताओं का कहना है कि पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार शहर नहीं जाना पड़ेगा।

मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था
पंचायतीराज चुनाव में मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक के चलते कई केंद्रों के बाहर स्थानीय लोगों ने मोबाइल जमा कराने के लिए काउंटर बनाए हैं। मतदाता अपने मोबाइल फोन जमा कराकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। स्थानीय युवकों ने बताया कि मतदाता पर्ची और पहचान पत्र लेकर आते हैं, लेकिन मोबाइल साथ होने के कारण उन्हें उसे सुरक्षित रखने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए केंद्रों के बाहर दो-दो काउंटर बनाकर मोबाइल रखने की व्यवस्था की गई है।

72 प्रत्याशी जिला परिषद के मैदान में
जिला परिषद के 28 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित विभिन्न दलों के कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 31 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल और सुवाणा पंचायत समितियों के 177 वार्डों में 466 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक सोहनलाल, जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक सागर राणा मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिलेभर में पुलिस और प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान: यूजीसी रोल बैक नहीं हुआ तो 25 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन, करणी सेना ने दी जौहर की चेतावनी

22 Oct 2026

पति की हत्या, फिर बक्से में पैक! प्रेमी संग मिलकर लगाया ठिकाने

22 Oct 2026

भाजपा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी पहुंचीं पंचकूला

कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गीतों और भजनों पर झूमे दर्शक

22 Oct 2026

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा, 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Oct 2026

मानसून विदाई के बाद भी बारिश जारी

22 Oct 2026
विज्ञापन

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

22 Oct 2026

उज्जैन: पापांकुशा एकादशी पर वैष्णव तिलक-भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

VIDEO: नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

22 Oct 2026

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

21 Oct 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा

21 Oct 2026

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

21 Oct 2026

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

21 Oct 2026

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

21 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान

21 Oct 2026

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

21 Oct 2026

मेरठ: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली

21 Oct 2026

VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी

21 Oct 2026

VIDEO: बाजरा के खेत की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय का हमला, मौत

21 Oct 2026

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

21 Oct 2026

VIDEO: ग्राम प्रधान के घर में लगा दी गईं सरकारी खड़ंजे की ईंटें

21 Oct 2026

VIDEO: सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर किया शहीदों को नमन

21 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर शुरू हुआ होल्डिंग एरिया, VIDEO

21 Oct 2026

VIDEO: 'ढोली तारो ढोल बाजे’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं, डांडिया में बिखेरे रंग

21 Oct 2026

VIDEO: धू-धू कर जला अहंकार रूपी रावण, ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाया दशहरा महोत्सव

21 Oct 2026

VIDEO: शिविर में लगेंगे सरकारी विभागों के स्टॉल

21 Oct 2026

एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, VIDEO

21 Oct 2026

फतेहाबाद: बिजली निजीकरण के फैसले का विरोध, 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, पुलिस तैनात

21 Oct 2026

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं की न्यायिक यात्रा, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed