{"_id":"6ac739ae069a491fb0021afd","slug":"video-beheaded-body-found-in-peermuchalla-nature-park-police-working-to-identify-deceased-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में मिला सिर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने पार्क में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
ढकोली थाना प्रभारी एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि युवक का सिर धड़ से अलग मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल जुटाए हैं। शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष लग रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने निशानों को भी आधार बनाया जा रहा है। एसएचओ के मुताबिक, युवक के एक हाथ पर ‘विशाल’ और दूसरे हाथ पर ‘वि’ लिखा हुआ है। इन निशानों के आधार पर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या नेचर पार्क में ही की गई या कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद पार्क में सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।