Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health check-up camp in Peermuchalla; 265 patients examined

Mohali News: पीरमुछल्ला में स्वास्थ्य जांच शिविर, 265 मरीजों की जांच

Sun, 22 Nov 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Health check-up camp in Peermuchalla; 265 patients examined
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के वार्ड नंबर-10 में लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव एवं पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 265 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, 132 पात्र लाभार्थियों के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर जरूरी परामर्श दिया और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा दांतों की जांच, स्केलिंग, फिलिंग और दांत निकालने की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके के अन्य क्षेत्रों में भी भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed