Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Video of youths consuming drugs at Jalandhar's Dussehra Ground goes viral; ACP says it is an old video.
{"_id":"6ab77e139f96208625010a71","slug":"video-video-of-youths-consuming-drugs-at-jalandhars-dussehra-ground-goes-viral-acp-says-it-is-an-old-video-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल, एसीपी बोले-पुराना वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल, एसीपी बोले-पुराना वीडियो
जालंधर के बस्ती इलाके में घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड में तीन युवकों के कथित तौर पर नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और दशहरा ग्राउंड प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने युवकों को मौके पर पकड़ लिया और उनका विरोध करते हुए थप्पड़ मारे। बाद में युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दशहरा ग्राउंड में पहले भी नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं और कुछ समय पहले कथित ओवरडोज से एक युवक की मौत भी हुई थी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त की मांग की है। वहीं, जालंधर वेस्ट के एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि वायरल वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड में खाली पड़ी इमारतों और कमरों का नशीली गतिविधियों के लिए गलत इस्तेमाल रोकने के लिए स्थानीय नेताओं और लोगों की मदद से उन्हें बंद कराया गया है। एसीपी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में थाना डिवीजन नंबर-5 के क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 25 युवकों को इलाज और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।