Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Tight security cordon by the police for the fair at Jalandhar's Baba Sodhal Temple; 1,500 personnel will be deployed.
{"_id":"6ab38d14be18348ebb09b1de","slug":"video-tight-security-cordon-by-the-police-for-the-fair-at-jalandhars-baba-sodhal-temple-1500-personnel-will-be-deployed-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के बाबा सोढल मंदिर में मेले को लेकर पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा, 1500 जवान तैनात रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के बाबा सोढल मंदिर में मेले को लेकर पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा, 1500 जवान तैनात रहेंगे
जालंधर के श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में होने वाले धार्मिक समागम को सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ की निगरानी में करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत के अनुसार अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
मंदिर के सामने कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से मेले के दौरान 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए वायरलेस सेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी पोस्ट बनाई गई हैं। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्यूआरटी, एआरपी, एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में मेटल डिटेक्टर और जैमर लगाए गए हैं। बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मियों के साथ सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। मंदिर और आसपास के इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग भी लगातार जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास जरूरी स्थानों पर नो-एंट्री जोन बनाए गए हैं, जहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही पैदल होगी, ताकि भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित रखा जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए गजटेड अधिकारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा प्रबंधों की लगातार समीक्षा की जा रही है और तैनात फोर्स को किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटने के लिए अलर्ट रखा गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस के सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधों में सहयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और नो-एंट्री जोन में वाहन न ले जाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।