Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Cabinet Minister Mundia attacks BJP over the Jhota murder and OSD Ghumman cases, says "BJP is using agencies."
{"_id":"6acf0112abc303dad1025e4d","slug":"video-cabinet-minister-mundia-attacks-bjp-over-the-jhota-murder-and-osd-ghumman-cases-says-bjp-is-using-agencies-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड और ओएसडी घुम्मन केस पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया का भाजपा पर हमला, बोले- ‘एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड और ओएसडी घुम्मन केस पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया का भाजपा पर हमला, बोले- ‘एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही भाजपा’
जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता स्वर्गीय कृष्णा तलवाड़ की रस्म क्रिया में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सहित कई नेता परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मुंडिया ने मानसा में समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पंजाब का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े मामले पर मुंडिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। उन्होंने घुम्मन को निर्दोष बताते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक बौखलाहट में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को पंजाब के लोगों से समर्थन नहीं मिलने के बाद एजेंसियों के जरिए राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।