{"_id":"6af2d2ecb752979bb3076563","slug":"video-in-jalandhar-a-son-in-law-opened-fire-at-his-in-laws-home-hitting-his-father-in-law-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दामाद ने ससुराल में आकर चलाई गोली, ससुर को लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में दामाद ने ससुराल में आकर चलाई गोली, ससुर को लगी
जालंधर में मंगलवार तड़के उस समय दहशत फैल गई, जब एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पत्नी के भाई को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बीच-बचाव करने आए ससुर को गोली लग गई। घायल की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना थ्री स्टार कॉलोनी की है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी दामाद मनदीप सिंह उर्फ गिन्नी अपने 3-4 साथियों के साथ एक गाड़ी में सवार होकर ससुराल पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि आरोपी जबरन कार की चाबी मांग रहा था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते उसने गोली चला दी।
गगनदीप ने बताया कि उसके जीजा गिन्नी के पास उसके दोस्त की कार थी, जिसे वह काफी समय से अपने पास रखे हुए था। उसके पिता ईश्वर सिंह ने गिन्नी को घर बुलाकर कार की चाबी मांगी। आरोप है कि चाबी लौटाने के बाद गिन्नी ससुराल वालों की गाड़ी की चाबी मांगने लगा। जब परिवार ने उसे अपनी गाड़ी देने से इनकार करते हुए टैक्सी लेकर जाने की बात कही तो वह भड़क उठा। उसने कथित तौर पर कहा कि उसके दोस्तों के सामने उसकी बेइज्जती की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
गगनदीप के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इसी दौरान उसके पिता ईश्वर सिंह उसे बचाने के लिए बीच में आ गए और गोली उनके हाथ में लग गई। गोली चलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल ईश्वर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
आरोपी की सास बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनका दामाद नशे का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता। वह पिछले 6-7 महीनों से, बल्कि करीब एक साल से अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। परिवार का दावा है कि इसी पारिवारिक विवाद और रंजिश के चलते आरोपी ने फायरिंग की।
सुबह मिट्टी में दबा मिला गोली का खोल
पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन रात के समय गोली का खोल बरामद नहीं हुआ। सुबह परिजनों ने खुद आसपास तलाश की तो मिट्टी में दबा हुआ एक खोल मिला। इसके बाद परिवार ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
एडीसीपी बोले- दामाद ने ही चलाई थी गोली
एडीसीपी-1 मुख्तियार राय ने बताया कि फायरिंग मनदीप सिंह ने की है, जो घायल व्यक्ति का दामाद है। उसकी गोली से ईश्वर सिंह घायल हुए हैं और उनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल विवाद की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।