Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man of Bisalpur dies in Delhi

पीलीभीत: दिल्ली में बीसलपुर के युवक की मौत, नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 10 Nov 2026 03:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र के एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नाले में पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
young man of Bisalpur dies in Delhi
जावेद का फाइल फोटो, गमजदा परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में नौकरी करने गए पीलीभीत के बीसलपुर निवासी युवक की मौत हो गई। सोमवार देर शाम उसका शव नाले में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान और चेहरे पर खून लगा होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मंगलवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर निवासी जाबिर हुसैन का 26 वर्षीय पुत्र जावेद हुसैन पिछले 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। वह ख्याला क्षेत्र में किराये के कमरे में अपने छोटे भाई नदीम के साथ रहता था। करीब दो महीने से जावेद ख्याला क्षेत्र के एक मॉल में काम कर रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, छह नवंबर को जावेद मॉल में ड्यूटी करने गया था, लेकिन देर रात तक कमरे पर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो भाई नदीम ने ख्याला पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद भी वह अपने स्तर से भाई की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजन बोले- शरीर पर थे चोट के निशान 
सोमवार देर शाम नदीम को ख्याला क्षेत्र के एक नाले में जावेद का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, जावेद के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और चेहरे पर खून लगा हुआ था। इससे उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। देर रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। जाबिर हुसैन ने बताया कि बुधवार को शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। जावेद की मौत से मां फरजाना बेगम और पिता जाबिर हुसैन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed