{"_id":"6ab73c8ddd6c7e115509f494","slug":"video-moga-police-arrest-two-accused-heroin-a-country-made-pistol-a-magazine-and-cartridges-recovered-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, हेरोइन-देसी पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, हेरोइन-देसी पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद
मोगा थाना बधनी कलां पुलिस ने नशे और गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो हेरोइन, दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए मोगा SP (D) अजय राज ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नशे और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मोगा पुलिस पार्टी ने यह कार्रवाई की।बधनी कलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान डिप्टी सिंह अकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी जिला तरनतारन को काबू किया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से 1 किलो हेरोइन तथा हथियार बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में BNS के तहत धारा 21, 61-85 NDPS Act तथा 25/54/59 Arms Act के तहत थाना बधनी कलां में केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हेरोइन और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ और जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।