{"_id":"6ab73dc87e5ddc6eda03beee","slug":"food-safety-team-takes-action-in-chandigarh-raided-wholesale-supplier-in-sector-31-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन: सेक्टर 31 सी में थोक सप्लायर पर दी दबिश, दूध-दही और पनीर के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन: सेक्टर 31 सी में थोक सप्लायर पर दी दबिश, दूध-दही और पनीर के सैंपल भरे
Sat, 26 Sep 2026 09:08 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:08 AM IST
सार
टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-31 सी का सप्लायर डेराबस्सी स्थित अपनी फैक्टरी में पनीर, दही और क्रीम तैयार करवाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करता है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार्रवाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विंग की टीम ने शनिवार सुबह सेक्टर-31 सी स्थित बूथ मार्केट में एक थोक सप्लायर के यहां छापेमारी की। टीम सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट पहुंची और दही, दूध, क्रीम और पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि संबंधित सप्लायर डेराबस्सी स्थित अपनी फैक्टरी में पनीर, दही और क्रीम तैयार करवाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करता है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी तरह की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।