{"_id":"6899b9875481d216f9097270","slug":"video-moga-electricity-department-employees-went-on-strike-over-their-demands-work-stopped-for-three-days-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने मांगो को लेकर की हड़ताल, तीन दिन के लिए काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने मांगो को लेकर की हड़ताल, तीन दिन के लिए काम बंद
पंजाब बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के संयुक्त मंच ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसी के तहत मोगा में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार से कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि 2 जून को बिजली मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अधिक मुआवजा, ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों का पूर्ण उपचार, ठेका कर्मचारियों की स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन की बहाली और वेतन समानता जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। हड़ताल में जे.ई., लाइनमैन, क्लर्क समेत विभाग के सभी कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में अगले तीन दिन बिजली आपूर्ति बनाए रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी और बिजली गुल होने की स्थिति में आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।