फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PU Student Elections Sticks, hockey sticks found in vehicles convoys of Thar SUV start appearing

PU छात्र चुनाव का बिगुल बजा: हॉस्टलों में जेनजी वोटरों की घेरेबंदी, सड़कों पर थार के काफिले; पुलिस चाैकस

Fri, 21 Aug 2026 10:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 10:04 AM IST
सार

पीयू छात्र चुनावों में इस बार थार और अन्य महंगी गाड़ियों का क्रेज खास तौर पर नजर आ रहा है। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के काफिलों में बड़ी संख्या में एसयूवी दिखाई दे रही हैं। गाड़ियों पर लगे चुनावी स्टिकर और काफिलों के जरिए उम्मीदवारों की ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
PU Student Elections Sticks, hockey sticks found in vehicles convoys of Thar SUV start appearing
गाड़ियों से मिले डंडे और हाॅकी स्टिक - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र चुनाव के एलान के साथ ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है। विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त को चुनाव घोषित किए हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों और समर्थकों की गतिविधियां बढ़ने के साथ कैंपस और आसपास के कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। 

पीयू समेत डीएवी और एसडी कॉलेज के बाहर थार और अन्य एसयूवी गाड़ियों का क्रेज दिखाई दे रहा है। कई गाड़ियों पर उम्मीदवारों के स्टिकर लगे हैं और काफिलों के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

इसी बीच पुलिस ने कैंपस और कॉलेजों के आसपास नाकेबंदी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पीयू में चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों से डंडे, हॉकी, बेसबॉल बैट और दरांतियां मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के सामने आम गाड़ियों की आवाजाही रोकी
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के सामने सुरक्षा के मद्देनजर नाका लगाया गया है। यहां आम गाड़ियों की आवाजाही रोककर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा कर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रख रहे हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कैंपस के संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थार बनी शक्ति प्रदर्शन का जरिया
पीयू छात्र चुनावों में इस बार थार और अन्य महंगी गाड़ियों का क्रेज खास तौर पर नजर आ रहा है। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के काफिलों में बड़ी संख्या में एसयूवी दिखाई दे रही हैं। गाड़ियों पर लगे चुनावी स्टिकर और काफिलों के जरिए उम्मीदवारों की ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से पुलिस वाहनों की जांच को लेकर ज्यादा सतर्क है।

एसडी कॉलेज में हैंड फैन बांटकर प्रचार
एसडी कॉलेज में छात्र चुनाव प्रचार का एक अलग रंग भी देखने को मिल रहा है। यहां एक उम्मीदवार की ओर से विद्यार्थियों को हैंड फैन बांटे जाने की चर्चा है। इसके अलावा 15 अगस्त को मिठाई भी बांटी गई। गर्मी के बीच हैंड फैन बांटने को विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने और प्रचार की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

पीयू और आसपास के कॉलेजों में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा पर फोकस बढ़ा दिया है। कोशिश है कि प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से हो और किसी तरह की हिंसक या विवादित स्थिति पैदा न हो।

पीयू चुनाव में जेनजी वोटरों पर छात्र संगठनों की नजर
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव की घोषणा के साथ छात्र संगठन हॉस्टलों में विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं।

हर शाम डिनर के समय हॉस्टल के कॉमन रूम, कमरों और मेस में छात्र संगठनों की बैठकें हो रही हैं। इनमें संगठन अपनी विचारधारा और चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याएं और अपेक्षाएं भी जान रहे हैं। इस बार संगठनों का खास फोकस जेनजी वोटरों पर है। नए विद्यार्थी पुराने राजनीतिक समीकरणों से अलग अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। कई छात्र केवल समर्थक बनने के बजाय संगठनों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। छात्र संगठनों को इन बैठकों से घोषणापत्र और चुनावी रणनीति तैयार करने में मदद मिल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed