{"_id":"6abe07a44f39dbce6b07c58f","slug":"video-government-procurement-of-paddy-begins-at-moga-mandi-around-1000-bags-of-the-crop-arrived-on-the-first-day-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन करीब 1000 बोरी फसल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन करीब 1000 बोरी फसल पहुंची
पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत 1 अक्टूबर से पूरे पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मोगा मंडी में भी वीरवार से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। हालांकि पहले दिन मंडी में धान की आमद काफी कम रही। मोगा मंडी में करीब 1000 बोरी धान की फसल पहुंची। मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे ने सरकारी खरीद की शुरुआत करवाई। इस दौरान किसानों के लिए मंडी में विभिन्न सुविधाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किसान जसपाल सिंह ने बताया कि वे 30 सितंबर को अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। फसल सूखी होने के कारण 1 अक्टूबर को नमी की जांच (मॉइस्चर चेक) की गई, जिसके बाद फसल की बोली लगाकर सरकारी खरीद की गई। किसानों ने कहा कि मंडी में पहले दिन व्यवस्थाएं अच्छी हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसानों ने सरकार से मांग की कि खरीद प्रक्रिया तेज रखी जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल लेकर मंडी में अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े।
इस मौके पर मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार आज से मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। खरीद के साथ-साथ फसल को बोरियों में भरने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में सफाई, पीने के पानी और रोशनी समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। फसल की सुरक्षा के लिए मंडी के सभी गेटों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसानों की फसल चोरी न हो। चेयरमैन ने बताया कि मोगा मंडी में पिछले करीब 40 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई थीं, जिसके कारण मंडी में फसल रखने के लिए जगह की कमी रहती थी। अब इन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर मंडी को पूरी तरह खाली करवाया गया है, ताकि किसानों को धान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद होने के बाद 24 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का प्रबंध किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।