{"_id":"6abe063a20a756eb21024170","slug":"school-bus-overturned-in-muradpur-village-on-hoshiarpur-dasuya-road-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में स्कूल बस पलटी: स्कूटी सवार को बचाते हुए हादसा, 30 बच्चे थे सवार; किसी को गंभीर चोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में स्कूल बस पलटी: स्कूटी सवार को बचाते हुए हादसा, 30 बच्चे थे सवार; किसी को गंभीर चोट नहीं
Thu, 01 Oct 2026 12:38 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 PM IST
सार
एक निजी स्कूल की बस बच्चों को ला रही थी। जब वह गांव मुरादपुर के पास पहुंची तो एक स्कूटी सवार को बचाते हुए बस ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे मोड़ा। इसी दाैरान अचानक बस खेत में पलट गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुन लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस बच्चों को ला रही थी। जब वह गांव मुरादपुर के पास पहुंची तो एक स्कूटी सवार को बचाते हुए बस ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे मोड़ा। इसी दाैरान अचानक बस खेत में पलट गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। हादसे में किसी बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई। दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों और राहगीरों ने भी घटना स्थल पर रुककर बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।