{"_id":"6ab73dacd02bb9422300f394","slug":"video-food-safety-wing-raids-wholesale-supplier-at-sector-31-booth-market-in-chandigarh-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सेक्टर-31 की बूथ मार्केट में थोक सप्लायर पर खाद्य सुरक्षा विंग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सेक्टर-31 की बूथ मार्केट में थोक सप्लायर पर खाद्य सुरक्षा विंग का छापा
स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विंग की टीम ने शनिवार सुबह सेक्टर-31 सी स्थित बूथ मार्केट में एक थोक सप्लायर के यहां छापेमारी की। टीम सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट पहुंची और दही, दूध, क्रीम और पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि संबंधित सप्लायर डेराबस्सी स्थित अपनी फैक्टरी में पनीर, दही और क्रीम तैयार करवाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करता है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी तरह की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।