{"_id":"6ad48df673723d713b049972","slug":"video-drug-control-department-raids-a-medical-store-in-moga-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की छापेमारी, प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन की 150 गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की छापेमारी, प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन की 150 गोलियां बरामद
मोगा में ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान चिड़ीक रोड स्थित टी.एस. मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन 150 एमजी की150 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को ड्रग कंट्रोल अधिकारी मैडम सोनिया गुप्ता की मौजूदगी में मोगा की बस्ती मोहन सिंह स्थित टी.एस. मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। यह मेडिकल स्टोर चिड़ीक रोड पर स्थित है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक तेजिंदर सिंह के पास से प्रेगाबालिन 150 एमजी की कुल 15 पत्तियां बरामद हुईं, जिनमें 150 गोलियां थीं। विभागीय जानकारी के मुताबिक, मोगा के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए उक्त दवा रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। इस संबंध में पुलिस ने थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हे।
वही ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने कहा कि मोगा जिले में छापे मारी लगातार जारी है ओर किसी मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं बिकने दी जाएगी और अगर कोई दवा विक्रेता पकड़ा गया तो उस पर बनती करवाई की जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।