{"_id":"6ab3d2aae86f6f9f5607aa09","slug":"video-cabinet-minister-khuddian-inaugurated-punjabs-first-plant-health-clinic-in-faridkot-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में पंजाब के पहले प्लांट हेल्थ क्लीनिक का कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने किया उद्धाटन, किसानों को फसलों की बीमारियों संबंधी मिलेगी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में पंजाब के पहले प्लांट हेल्थ क्लीनिक का कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने किया उद्धाटन, किसानों को फसलों की बीमारियों संबंधी मिलेगी सलाह
जिला खेतीबाड़ी कार्यालय में करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए प्लांट हेल्थ क्लीनिक एवं फार्मर एडवाइजरी एंड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बुधवार को खेतीबाड़ी एवं किसान भलाई मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की मौजूदगी में किया। इस दौरान मंत्री ने लोगों को बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मंत्री खुड्डियां ने बताया कि यह क्लीनिक आरकेवीवाई योजना के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों और कृषि विभाग के प्रयासों से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों, कीट-पतंगों, खरपतवार और अन्य कृषि समस्याओं की जांच एवं निरीक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ तकनीकी सलाह उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में तैनात विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ किसानों की फसल की स्थिति के अनुसार उचित सलाह देंगे। इससे खाद, कीटनाशक और खरपतवारनाशक दवाओं का वैज्ञानिक एवं जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। अनावश्यक कृषि इनपुट के इस्तेमाल में कमी आने से खेती की लागत घटाने और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। मंत्री ने कहा कि किसानों को नई कृषि तकनीकें अपनाने और आय बढ़ाने संबंधी जरूरी जानकारी भी इस केंद्र से मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी पर कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाकर पराली प्रबंधन के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सरकारी प्रयासों के चलते पिछले वर्ष पराली जलाने के मामलों में कमी आई थी और इस बार भी इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।