Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Haryana High Court Salary increments granted for emergency military service will not be recovered

पूर्व सैनिकों को हाईकोर्ट से राहत: आपातकालीन सैन्य सेवा पर मिली वेतनवृद्धियां नहीं होंगी वापस, आदेश निरस्त

Fri, 13 Nov 2026 09:23 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 09:23 AM IST
सार

जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने रणधीर सिंह की याचिका स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार के आठ नवंबर 2005 और 23 नवंबर 2005 के आदेश निरस्त कर दिए। इन आदेशों के तहत पूर्व सैनिक को मिली पांच वेतनवृद्धियां वापस लेने के साथ अतिरिक्त भुगतान की वसूली का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Salary increments granted for emergency military service will not be recovered
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 13 अक्तूबर 1998 तक जिन पूर्व सैनिकों को आपातकाल के दौरान की सैन्य सेवा के आधार पर वेतनवृद्धि का लाभ दिया जा चुका है, उनकी दोबारा समीक्षा नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन


इसी आधार पर अदालत ने पंजाब सरकार की ओर से एक पूर्व सैनिक की पांच वेतनवृद्धियां वापस लेने और अतिरिक्त भुगतान की वसूली के आदेश रद्द कर दिए। करीब 20 साल पुराने इस मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व सैनिक को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने रणधीर सिंह की याचिका स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार के आठ नवंबर 2005 और 23 नवंबर 2005 के आदेश निरस्त कर दिए। इन आदेशों के तहत पूर्व सैनिक को मिली पांच वेतनवृद्धियां वापस लेने के साथ अतिरिक्त भुगतान की वसूली का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने 26 सितंबर 1963 से 30 सितंबर 1978 तक भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। इसके बाद पंजाब सरकार की सतलुज-यमुना लिंक नहर परियोजना में दफादार के पद पर कार्यभार संभाला। सरकार ने 24 अप्रैल 1996 के आदेश से सैन्य सेवा के आधार पर उन्हें कुल नौ वेतनवृद्धियों का लाभ दिया था और वेतन संशोधित किया था।

सेवानिवृत्ति से पहले अगस्त 2005 में महालेखाकार कार्यालय ने आपत्ति जताई कि पूर्व सैनिक दूसरी राष्ट्रीय आपातकाल अवधि के लिए पांच वेतनवृद्धियों के पात्र नहीं हैं। इसके बाद विभाग ने पांच वेतनवृद्धियां वापस लेकर उनका मूल वेतन 5800 रुपये से घटाकर 5160 रुपये कर दिया। पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी संशोधित कर दिए गए।


हाईकोर्ट ने मामले में पंजाब सरकार के रक्षा सेवा कल्याण विभाग की पांच अगस्त 2002 की अधिसूचना को निर्णायक माना। इसमें स्पष्ट किया गया था कि 13 अक्तूबर 1998 तक जिन पूर्व सैनिकों को आपातकालीन सैन्य सेवा का लाभ दिया जा चुका है, उनके मामलों की दोबारा समीक्षा नहीं होगी। अदालत ने इसी प्रावधान के आधार पर सरकार की कार्रवाई को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed