{"_id":"6ab8e51294176c725a0da591","slug":"video-bjps-drug-free-punjab-yatra-reaches-talwara-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा पहुंची भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ विधानसभा हलका दसूहा के अंतर्गत तलवाड़ा पहुंची। यात्रा के तलवाड़ा पहुंचने पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। स्थानीय खोखा मार्केट में भाजपा की ओर से ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी नेताओं ने पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह यात्रा हलका इंचार्ज रघुनाथ राणा के मार्गदर्शन में तलवाड़ा पहुंची। पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार पिंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा लेकर पहुंचे पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, महंत राजगीर महाराज, विधायक जंगी लाल महाजन, डाक्टर हरसिमरत साही, भाजपा नेत्री डिंपल सूरी, अशोक सभवाल, अंकित राणा, जिला होशियारपुर देहाती अध्यक्ष संजीव मिन्हास,अभिषार शाकर, रविंद्र रवि दसूहा, विनोद मिट्ठू और रमन कौल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के बजाय पंजाब, पंजाबियों और आने वाली युवा पीढ़ियों को नशे की समस्या से बचाने के लिए जनजागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बराड़ ने पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के किए जा रहे दावों का जमीनी स्तर पर अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने गुलजार सिंह प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ संघर्ष में गुलजार सिंह का मामला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
सुशील कुमार पिंकी ने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब की युवा पीढ़ी को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कभी खुशहाली, मेहनत और तरक्की के लिए पहचाने जाने वाला पंजाब आज नशे की समस्या को लेकर गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई परिवार अपने युवा सदस्यों को खो चुके हैं और इसका असर पूरे सामाजिक ढांचे पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई माताओं ने अपने बेटे, बहनों ने अपने भाई और विवाहित महिलाओं ने अपने पति खोए हैं। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
सुशील पिंकी ने इस दौरान क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर और तलवाड़ा क्षेत्र अपनी स्वच्छ जलवायु और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन शिवालिक की पहाड़ियों में स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए नशे की आपूर्ति पर रोक लगाने के साथ-साथ नशे के आदी लोगों के पुनर्वास, परिवारों की सहायता और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
भाजपा के अनुसार, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 से 30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जनचेतना पैदा करना बताया गया है। यात्रा के समापन का कार्यक्रम 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।