{"_id":"6adf21056a24f0c97d0bd89a","slug":"video-vigilance-awareness-program-at-amritsar-railway-station-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम
विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को रेलवे स्टेशन अमृतसर स्थित जीआरपी कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर हरप्रीत सिंह मंडेर, पीपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ऑटो चालकों, कुलियों, आम लोगों और जीआरपी कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विजिलेंस विभाग की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विजिलेंस विभाग की भूमिका और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना को मजबूत करना था।
इस मौके पर डीएसपी विजिलेंस रेंज अमृतसर अनूप कुमार सैनी, पीपीएस, इंस्पेक्टर अभिनाशी सिंह, विजिलेंस ब्यूरो, जीआरपी थाना अमृतसर के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर शाम सुंदर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।