Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI dies in Amritsar Gun goes off while cleaning rifle

अमृतसर में एएसआई की मौत: राइफल साफ करते समय चली गोली, व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे

Fri, 13 Nov 2026 04:30 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

एएसआई जोगिंदर सिंह व्यापारी साहिल महाजन की सुरक्षा में बताैर गनमैन तैनात थे।पार्क में सर्विस राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से उनकी माैत हो गई।

विज्ञापन
ASI dies in Amritsar Gun goes off while cleaning rifle
एएसआई जोगिंदर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में सर्विस असॉल्ट राइफल की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से एएसआई जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। वह व्यापारी साहिल महाजन की सुरक्षा में गनमैन के रूप में तैनात थे। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर जाने से पहले एएसआई जोगिंदर सिंह घर के पास स्थित पार्क में परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसी दौरान वह अपनी सर्विस राइफल साफ करने लगे। बताया जा रहा है कि राइफल के चैंबर में गोली होने का ध्यान नहीं रहने के कारण अचानक फायर हो गया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस परिवार के बयान के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed