फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster shot and arrested in encounter with police.

Amritsar News: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी, गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 06:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Gangster shot and arrested in encounter with police.
पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल था हरमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मत्तेवाल इलाके में बुधवार सुबह पुलिस और वांछित गैंगस्टर हरमन सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरमन सिंह की टांग में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हरमन सिंह बोपाराए गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल था। पुलिस को हरमन सिंह के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मत्तेवाल इलाके में उसका पीछा करना शुरू किया। पुलिस को नजदीक आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान हरमन सिंह की टांग में गोली लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। पुलिस टीम उसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने पुलिस पर अचानक गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरमन सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरमन सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले उसने बोपाराए गांव में एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थीं। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि हथियार के स्रोत और उसके साथियों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed