Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Satta ka Sangram: Who has the upper hand between NDA and Grand Alliance in Jehanabad
{"_id":"690e13bcd008b78b690f4491","slug":"satta-ka-sangram-who-has-the-upper-hand-between-nda-and-grand-alliance-in-jehanabad-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satta ka Sangram: जहानाबाद में एनडीए और महागठबंधन में किसका पलड़ा भारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta ka Sangram: जहानाबाद में एनडीए और महागठबंधन में किसका पलड़ा भारी?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: सत्यम दुबे
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:13 PM IST
Link Copied
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब सबकी नजरें दूसरे चरण की वोटिंग पर है। ऐसे में दूसरे चरण को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। शुक्रवार को अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जहानाबाद पहुंचा। जहानाबाद में शाम को राजनीतिक चर्चा की गई। वहां के माहौल को जाना गया। आइए जानते हैं क्या है रुख?
बता दें, 11 नंवबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। जहानाबाद में एक ओर धान की भिनी-भिनी खेतों से खुशबू आ रही है। तो दूसरी तरफ गेहूं की बुवाई चल रही है। खेतों में दूर-दूर तक कहीं मिट्टी के डीले तो कहीं मिट्टी को चीरते हुए गेहूं के बीजों का अंकुरण हो रहा है। इन सबके बीच गांव-शहर के चौक और चाराहों पर सियासी माहौल व चर्चाओं का दौर जारी है।
'सत्ता के संग्राम' में जहानाबाद में शाम को चर्चा की शुरुआत भाजपा नेता रवि शंकर चौहान से हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों में जो कार्य हुए हैं, उसी के आधार पर राज्य आगे बढ़ रहा है। चौहान ने कहा कि जहानाबाद की धरती पर सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।
रवि शंकर चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार ने जहानाबाद को हाईवे की सुविधा दी है और यहां 80 करोड़ रुपये की लागत से सदर अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स तक की सौगात दी है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चौहान ने कहा कि कुल मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।