फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Police Solve Blind Murder Case in Just Five Days

उमरिया: नौरोजाबाद में युवक की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, विधि विरुद्ध बालक हिरासत में

Thu, 03 Sep 2026 06:56 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 06:56 PM IST
Police Solve Blind Murder Case in Just Five Days

थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले मिले अज्ञात युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित जांच और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपी शंकर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक और लोहे का एंगल भी बरामद किया है।

29 अगस्त को सेजी के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान सूरजबली बैगा (30), निवासी सेहराटोला के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद नौरोजाबाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 358/2026 के तहत धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुराने विवाद से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूरजबली गणेश प्रजापति की किराना दुकान और आटा चक्की पर आता-जाता था। करीब 15 दिन पहले दुकान से पैसे चोरी होने की बात को लेकर उसका गणेश के भाई से विवाद हुआ था। इस दौरान उसे धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने पुराने विवाद और धमकी को जांच का प्रमुख आधार बनाया।

पूछताछ में सामने आया कि 26 अगस्त को एक विधि विरुद्ध बालक सूरजबली को उमरिया जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसकी शंकर सिंह से मुलाकात हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने सूरजबली को शराब पिलाई और वापस लौटते समय लोहे के एंगल से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को सड़क से करीब 15 फीट दूर छिपा दिया। 29 अगस्त को शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची।

पढे़ं: चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, घर-घर पहुंच रहे कलेक्टर और एसपी, प्रभावितों को दिलाया भरोसा

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और लोहे का एंगल जब्त किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बालेन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने की। सहायक उप निरीक्षक सुभाष यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: दो महीने से वेतन अटका, सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

03 Sep 2026

बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर परिषद पर गोलमाल के आरोप

लक्ष्मण नय्यर फिर बने माधोपुर-बेहड़ियां क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष

मोहाली के मानव मंगल स्कूल में टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 आयोजित

03 Sep 2026

बारिश से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही ठप

03 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन कॉलेज में शुरू होगी प्राणी विज्ञान की पीजी पढ़ाई, विश्वविद्यालय से मिली मंजूरी

03 Sep 2026

सिरमौर: बाहर सीवरेज का सैलाब, भीतर सरकारी राशन का गोदाम; स्वच्छता व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

03 Sep 2026

VIDEO: पंचायती राज मंत्री राजभर बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन से भी नहीं बनेगी सरकार, 2027 में फिर योगी सरकार

03 Sep 2026

मोहाली किसान मोर्चे में लस्सी का लंगर

मोहाली में किसानों ने निकाली रैली

चन्नी ने पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान पर साधा निशाना

कैथल में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

03 Sep 2026

पंचकूला सेक्टर 4 में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

03 Sep 2026

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का विरोध

03 Sep 2026

कानपुर: बारिश के बाद स्कूल परिसर जलमग्न, जलभराव से विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

03 Sep 2026

VIDEO: फाटक 523 पांच से 7 सितंबर तक रहेगा बंद, 522 और अंडरपास 524 से गुजरेगा यातायात

03 Sep 2026

VIDEO: फाटक 523 पांच से 7 सितंबर तक रहेगा बंद, 522 और अंडरपास 524 से गुजरेगा यातायात

03 Sep 2026

गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव, मेले को लेकर आयोजन समिति की प्रेसकंफ्रेंस

03 Sep 2026

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर का ड्रेनेज फेल, हाईवे लेन पर झरने की तरह गिर रहा बारिश का पानी

03 Sep 2026

VIDEO: बिना टिकट सफर पड़ा भारी, रेलवे ने अगस्त में वसूले 2.14 करोड़

03 Sep 2026

VIDEO: अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर मिला तो खैर नहीं, बकाया कर पर भी बढ़ेगी सख्ती

03 Sep 2026

VIDEO: कान्हा के जन्म से पहले रातभर चली फूलों की खरीदारी, मोंगरा से गुलाब तक खूब हुई बिक्री; मोरपंखी 50 रुपये किलो

03 Sep 2026

VIDEO: श्याम रंग में रंगा बल्केश्वर...बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, जयश्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर

03 Sep 2026

कानपुर: कुआं धंसा तो गड्ढे में जा गिरी वृद्धा, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

03 Sep 2026

बठिंडा में स्कूल वैन चालकों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली

03 Sep 2026

सोलन: जाबली में दुकान पर अचानक आया भारी पानी, बाहर भागकर दुकानदार ने बचाई जान; वीडियो वायरल

03 Sep 2026

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मुख्य आरोपी आदिल के मकान पर चला बुलडोजर

03 Sep 2026

कांगड़ा: पुल की मांग को लेकर नेहा वर्मा ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, ग्रामीणों को बरसात में होती है भारी परेशानी

03 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed