फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Unique Kanku Shringar of Baba Mahakal During Bhasma Aarti: Third Eye Awakens Amid Chants of Jai Shri Mahakal

उज्जैन: महाकाल की भस्म आरती में दिखा मनमोहक स्वरूप, भस्म से बनाया मुखारविंद, तीसरा नेत्र भी खुला

Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
Unique Kanku Shringar of Baba Mahakal During Bhasma Aarti: Third Eye Awakens Amid Chants of Jai Shri Mahakal

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि पूजन सामग्री से भस्म के माध्यम से भगवान महाकाल का सुंदर मुखारविंद बनाया गया। इस आलौकिक शृंगार के दौरान बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग का तीसरा नेत्र भी खुला नजर आया।

पढ़ें: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत, पीएचक्यू खंगालेगा 250 अफसरों के रिकॉर्ड

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। कपूर आरती के बाद बाबा को भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय

  • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

मंदिर संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारी 24×7 इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है:

0734-2559272
0734-2559275
0734-2559276
0734-2559277

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

20 Sep 2026

VIDEO: अस्पताल में युवक की माैत पर हंगामा

20 Sep 2026

कैथी टोल प्लाजा के पास पेड़ पर दिखा नौ फुट लंबा अजगर, मचा हड़कंप; VIDEO

20 Sep 2026

कानपुर: शास्त्री चौक स्थित सड़क की दुर्दशा, जगह-जगह भरा पानी लोगों के लिए बना मुसीबत

19 Sep 2026

कानपुर: गणेश उत्सव में भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त

19 Sep 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ नगर निगम के वार्ड 64 के इस हिस्से की गलियां बनीं नालियां

19 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर करोड़ों का कारोबार, ब्रज की पोशाकों की बढ़ी मांग

19 Sep 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर -21 मैत्री ब्लॉक के लोगों ने उत्साह के साथ किया गणेश विसर्जन

19 Sep 2026

Meerut: जिला क्रिकेट संघ ने किया कर्ण शर्मा का सम्मान, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अभी हाल में ही लिया है संन्यास

19 Sep 2026

Meerut: निशुल्क चिकित्सा शिविर में छात्राओं को दिया गया स्वास्थ्य परीक्षण

19 Sep 2026

Meerut: राधा अष्टमी पर सदर धनेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा

19 Sep 2026

Meerut: मनोकामना महाकालेश्वर बुज़ुर्ग सत्संग मंदिर के पास हुआ गणेश पूजन

19 Sep 2026

Meerut: राधा अष्टमी पर गोवंश की सेवा, भंडारा लगाया

19 Sep 2026

Meerut: गणपति को लगाया 101 किलो लड्डुओं का भोग

19 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में गणपति के दरबार में भक्ति में झूमे श्रद्धालु

19 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा को लगाया लड्डू का भोग, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

19 Sep 2026

Meerut: संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

19 Sep 2026

Meerut: सिपाही पति के खिलाफ अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला, लगाए गंभीर आरोप

19 Sep 2026

Meerut: मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में मेरठ को हराकर गाजियाबाद बना चैंपियन

19 Sep 2026

कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, करीब एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

19 Sep 2026

कानपुर: श्रद्धा और उल्लास से मनाया राधाष्टमी उत्सव, श्रद्धालु जमकर झूमे

19 Sep 2026

कानपुर: भगवती राधा रानी का श्रद्धा, भक्ति से मनाया प्राकट्योत्सव, भजन संध्या का आयोजन

19 Sep 2026

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पहली बार हुई DNB परीक्षा, 16 अभ्यर्थी शामिल

19 Sep 2026

बीके अस्पताल में 19 दिन से खराब अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

19 Sep 2026

VIDEO: समस्या हल न होने पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी, संपूर्ण समाधान दिवस में किया हंगामा

19 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर श्री दाऊजी मंदिर में सजा फूल बंगला, छप्पन भोग दर्शन हुए; उमड़ी भक्तों की भीड़

19 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर चलती बाइक से गिरकर महिला घायल

19 Sep 2026

VIDEO: नारायणी माता पदयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

19 Sep 2026

VIDEO: वाइल्डलाइफ एसओएस ने दिया वन्यकर्मियों को रेस्क्यू प्रशिक्षण

19 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर जैत में सजा कुश्ती दंगल, महिला पहलवान सलोनी ने सोनू को दी पटखनी

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed