सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान लोगों से दोस्ती का बढ़ता चलन रोज नई-नई वारदात का कारण बनता जा रहा है। उज्जैन में फिए ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें आरोपी ने दोस्ती के बहाने लड़की इज्जत से खिलवाड़ की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते लड़की आरोपी का शिकार होने से बच गई।
बीत रात एक लड़की गरबा देखने के लिए घर से निकली थी। तभी उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने जरूरी काम का बहाना बनाकर उसको अपने पास बुला लिया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित होकर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची। आरोपी को युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब
नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंछामन मार्ग स्थित न्यू उज्जैन मोटर्स गैरेज पर कल रात फरदीन पिता फारुक खान ने अपनी एक सोशल मीडिया फ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की फरदीन को ठीक से जानती भी नहीं थी, लेकिन फिर भी वह उसके झांसे में आ गई और गरबा देखने की बजाय उससे मिलने पहुंच गई। जब फरदीन ने लड़की को देखा तो वह उसे अपने गैरेज पर ले आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने जब विरोध किया तो फरदीन ने उसे डराया धमकाया, लेकिन लड़की ने इसके बावजूद उसका विरोध करते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए और इस बात की सूचना बजरंग दल को दी गई। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि फरदीन को पकड़कर नीलगंगा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। लड़की की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 2023-24 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।