{"_id":"67f49c159dae65d38705b092","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-the-scorching-sun-hear-prophecy-given-once-a-year-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2811637-2025-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने चिलचिलाती धूप में उमड़े श्रद्धालु, जानें इस वर्ष क्या रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने चिलचिलाती धूप में उमड़े श्रद्धालु, जानें इस वर्ष क्या रहेगा खास
देश के प्रसिद्ध गोठड़ा माता मंदिर में प्रतिवर्ष भविष्यवाणी सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज भी भविष्यवाणी सुनने चिलचिलाती धूप में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्री महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा माताजी ने लगभग 16 मिनट तक देश, समाज, राजनीति, मौसम और कृषि से जुड़ी अनेक घटनाओं की भविष्यवाणी की।
गोठड़ा माताजी के पंडा नागूलाल चौधरी ने प्रतिवर्ष की तरह 16 मिनट तक भविष्यवाणी की। इस दौरान हजारों की भीड़ के बीच भी पूर्ण शांति रही। सभी श्रद्धालु एकाग्र होकर माताजी की वाणी सुनते रहे। भविष्यवाणी सुनने के लिए न केवल मध्यप्रदेश बल्कि अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु मलेनी नदी के तट पर जुटे। चिलचिलाती धूप के बावजूद लोग घंटों तक डटे रहे। कुछ लोग पेड़ों पर चढ़कर भी भविष्यवाणी सुनते दिखे, जिन्हें मंच से बार-बार उतरने का आग्रह किया गया।
गौ और बेटी की रक्षा का भी दिया संदेश
माताजी ने अपनी भविष्यवाणी में समाज से गौ माता की रक्षा और बेटी बचाने की अपील करते हुए कहा कि यह युग धर्म का है, ऐसे में संवेदनशील जिम्मेदारियां निभाना आवश्यक है।
राजनीतिक प्रतिनिधित्व रहा सीमित
हर वर्ष बड़ी संख्या में राजनेता इस भविष्यवाणी आयोजन में भाग लेते हैं, लेकिन इस बार केवल क्षेत्रीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ही उपस्थित रहे। पूर्व विधायकों की अनुपस्थिति साफ़ नज़र आई। चुनाव न होने की स्थिति में नेताओं की रुचि कम देखी गई।
भविष्यवाणी की अवधि रही कम, लोगों में निराशा
जहां पूर्व वर्षों में माता जी की भविष्यवाणी लगभग आधा घंटा चलती थी। वहीं इस बार केवल 16 मिनट में ही समाप्त हो गई, जिससे श्रद्धालुओं में थोड़ी निराशा भी देखी गई। मंदिर में पं. कपिल पौराणिक के आचार्यत्व में चल रहे पंचकुंडीय सप्त दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को सम्पन्न हुई। इसके पश्चात वाड़ी का चल समारोह मंदिर से नदी तट तक निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।