फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Two children drown in a river in Kolaras; tragic incident occurs while bathing.

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: कोलारस में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए

Wed, 09 Sep 2026 08:58 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 08:58 PM IST
Two children drown in a river in Kolaras; tragic incident occurs while bathing.
शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा जेल कॉलोनी के पास खच्चू कॉलोनी क्षेत्र से बहने वाली ग्रामीण नदी में हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।

इसके बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:  पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो

मृतकों की पहचान सलमान खान के पुत्र डब्बू खान और इशराहिल खान के पुत्र इशरत खान के रूप में बताई गई है। दोनों बच्चों की मौत की खबर जैसे ही परिवारों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में पानी गहरा होने के बावजूद बच्चे नहाने के लिए वहां पहुंच गए थे। हादसे ने एक बार फिर बच्चों के नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के पास जाने के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दो मासूम बच्चों की एक साथ हुई मौत से कोलारस क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। परिवारों के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: वीएलटीडी की ऊंची कीमत और मैपिंग से ट्रांसपोर्टर परेशान

09 Sep 2026

कानपुर में दो दिन वकीलों की महापंचायत, 55 जिलों से जुटेंगे हजारों अधिवक्ता

09 Sep 2026

VIDEO: आगरा की हवा क्यों हुई जहरीली? चार साल में सबसे खराब हाल; एक्यूआई 164 पहुंचा

09 Sep 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में NEET UG काउंसलिंग शुरू, 5 मेडिकल कॉलेजों की 1300 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया

09 Sep 2026

यमुनानगर बार चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, सरगर्मियां तेज

09 Sep 2026
विज्ञापन

बदायूं: बिजली के खंभे से बाइक टकराने से युवक की मौत, रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

09 Sep 2026

ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण

09 Sep 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 लोगों ने करवाई जांच

रामपुर: राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रामपुर में 11 से होगी शुरू, तैयारियां तेज

09 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग

09 Sep 2026

फरीदकोट बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर, उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार

VIDEO: एसडीएम और कांग्रेसियों के बीच हुई तकरार, झुका तहसील प्रशासन

09 Sep 2026

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने की प्रेस वार्ता

09 Sep 2026

VIDEO: दहेज उत्पीड़न में पति और जेठ समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

09 Sep 2026

VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर हमला, 7 पर प्राथमिकी

09 Sep 2026

VIDEO: ननद-भाभी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, घर पर पथराव

09 Sep 2026

VIDEO: चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

09 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने एक घंटे में लापता मासूम को ढूंढकर परिजन को साैंपा

09 Sep 2026

VIDEO: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से दानपात्र चुराने वाले सीसीटीवी में कैद

09 Sep 2026

VIDEO: ट्रांसफाॅर्मर से तेल और कॉपर चोरी

09 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने गांवों में कराई मुनादी, रपट पर आवागमन रोका

09 Sep 2026

VIDEO: साइबर अपराधियों ने इस कदर डराया, एफडी तुड़वाने बुजुर्ग पहुंच गए बैंक; एक समझदारी ने बचाए 81 लाख रुपये

09 Sep 2026

VIDEO: कॉलेज संचालक के भतीजे ने किशोर न्याय बोर्ड में दिया समर्पण प्रार्थनापत्र

09 Sep 2026

VIDEO: भरोसा जीतकर ले गया सोने की चेन

09 Sep 2026

VIDEO: ढाई किलो सोना चोरी प्रकरण में नया मोड़, सौंपे गए साक्ष्य

09 Sep 2026

VIDEO: ताज में बिछड़ी बच्ची, पुलिस ने मिलाया

09 Sep 2026

VIDEO: ताज के 100 मीटर क्षेत्र में होटल का निर्माण, प्राथमिकी दर्ज

09 Sep 2026

VIDEO: राजमिस्त्री की मौत पर अस्पताल में हंगामा

09 Sep 2026

VIDEO: हिस्ट्रीशीटर ने मांगी चाैथ, दी धमकी

09 Sep 2026

भिवानी में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में युवा लें बढ़-चढ़कर भाग

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed