फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman defrauded on the pretext of getting her a role in a TV serial.

ठगी का नया तरीका: महिला को टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर लिया झांसे में, 50 हजार खाते में डलवाए

Fri, 11 Sep 2026 04:20 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

इंदौर में टीवी सीरियल और फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक विज्ञापन के जरिए महिला से संपर्क कर आरोपियों ने अलग-अलग खर्चों के नाम पर करीब 50 हजार रुपये जमा कराए। काम नहीं मिलने पर महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

विज्ञापन
Woman defrauded on the pretext of getting her a role in a TV serial.
इंदौर पुलिस के पास तीन शिकायतें पहुंची हैं।

विस्तार

जागरूकता अभियानों के बावजूद साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ठगों ने टीवी सीरियल और फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इंदौर क्राइम ब्रांच को सोशल मीडिया पर एक्टिंग का मौका दिलाने के नाम पर ठगी की तीन शिकायतें मिली हैं। इनमें एक महिला से आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के मुताबिक महिला ने फेसबुक पर एक्टिंग से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में टीवी सीरियल और फिल्मों में काम दिलाने का दावा किया गया था। महिला ने विज्ञापन में दिए संपर्क के जरिए आरोपियों से बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक्टिंग में काम दिलाने के नाम पर अलग-अलग प्रक्रियाओं और खर्चों का हवाला देते हुए रकम जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन: वाटर कैनन और आंसू गैस से मचा हड़कंप, विक्रांत भूरिया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आरोपियों के झांसे में आ गई और कई बार में उनके बताए बैंक खातों में करीब 50 हजार रुपये जमा कर दिए। रकम जमा करने के बाद भी जब उसे न तो काम मिला और न ही आरोपियों से संपर्क हो सका, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर और बैंक खातों में हुए लेन-देन की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


विज्ञापन देखकर न करें भुगतान
पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर एक्टिंग, मॉडलिंग या फिल्मों में काम दिलाने वाले विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार किसी भी तरह की फीस, रजिस्ट्रेशन, ऑडिशन या अन्य प्रक्रिया के नाम पर पैसे जमा करने से पहले विज्ञापन और संबंधित संस्था की पूरी जानकारी की जांच करनी चाहिए।

क्राइम ब्रांच के सामने इस तरह की तीन शिकायतें आने से पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जागरूकता अभियानों के बावजूद लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस साइबर फ्रॉड के तरीकों को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed