Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Satna: Three Police Personnel Hit by High-Voltage Power Line While Chasing a Thief; One in Critical Condition
{"_id":"6ad1ca3e277aa32c540a0ac3","slug":"satna-three-police-personnel-hit-by-high-voltage-power-line-while-chasing-a-thief-one-in-critical-condition-admitted-to-icu-satna-news-c-1-1-noi1567-4839212-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतना: चोर पकड़ने गए तीन पुलिसकर्मी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए, एक की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: चोर पकड़ने गए तीन पुलिसकर्मी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए, एक की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:20 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के सतना शहर के विराट नगर में गुरुवार रात चोरों की तलाश में गए सिविल लाइन थाने के तीन पुलिसकर्मी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि आरक्षक आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे पूजा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है।
चोर पकड़ने गई थी पुलिस टीम
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10-11 बजे विराट नगर में एक घर में चोर घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चोरों की तलाश के दौरान वे मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद तीनों को तत्काल पूजा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
एक पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती, दो की हुई छुट्टी
घायल पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी और एक अन्य आरक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आरक्षक आनंद सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका आईसीयू में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला मकान में चोरों के घुसने की जानकारी मिली थी। मकान की दूसरी मंजिल के पास से हाइटेंशन तार गुजरी थी, रात का वक्त था, अंधेरा भी था जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गए।
सीएसपी पहुंचे अस्पताल घटना की ली जानकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही सीएसपी मनीष त्रिपाठी पूजा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल आरक्षक आनंद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा को जांच के आदेश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।