{"_id":"67440c1cfb6061c45b0b113c","slug":"the-bus-hit-the-buffaloes-crossing-the-road-8-buffaloes-died-in-the-accident-villagers-blocked-the-road-sagar-news-c-1-1-noi1338-2351428-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बस ने सड़क पार कर रही भैंसों को मारी टक्कर, हादसे में आठ भैंसों की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बस ने सड़क पार कर रही भैंसों को मारी टक्कर, हादसे में आठ भैंसों की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सागर जिले के शाहगढ़ थानाक्षेत्र में एक टूरिस्ट बस ने सड़क पार कर रही भैंसों को टक्कर मार दी, जिसमें 8 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सागर-कानपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम बीला और चंदोला के बीच एक तेज रफ्तार बस सड़क पार कर रही भैंसों से जा टकराई, जिसमें आठ भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री टूरिस्ट बस क्रमांक MH04 FK 0484 श्रद्धालुओं को लेकर नाशिक से बागेश्वर धाम जा रही थी। तभी बस ने नेशनल हाइवे पर बीला के आगे रोड पार कर रही भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर में आठ भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।
जब इस बात की सूचना ग्रामीणों को मिली तो हादसे से गुस्साए ग्रामीणों तथा भैंस मालिकों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया, जिस कारण नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची शाहगढ़ और बीला पुलिस ने भैंस मालिकों को समझाइश दी गई, जिसके बाद नेशनल हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया गया। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।