Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar Girls Degree College Protest: 999 BA First-Year Students Get Supplementary, Sit on Dharna Outside Campus
{"_id":"6ac3743d607e4fcd75003777","slug":"sagar-girls-degree-college-protest-999-ba-first-year-students-get-supplementary-sit-on-dharna-outside-campus-sagar-news-c-1-1-noi1338-4799741-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हंगामा: बीए प्रथम वर्ष में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, धरने पर बैठी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हंगामा: बीए प्रथम वर्ष में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, धरने पर बैठी छात्राएं
शहर के शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद सोमवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। परीक्षा में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से नाराज छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का सप्लीमेंट्री आना मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
परीक्षा परिणाम पर खड़े किए सवाल
जानकारी के मुताबिक, बीए प्रथम वर्ष के घोषित परिणामों में करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री (पूरक परीक्षा) मिली है। परिणाम आते ही कॉलेज परिसर में मायूसी और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी के साथ पेपर दिए थे, लेकिन इस तरह थोकबंद रूप से सप्लीमेंट्री आना समझ से परे है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच (री-टोटलिंग या री-इवैल्यूएशन) कराई जाए, ताकि उनकी मेहनत के साथ न्याय हो सके।
प्राचार्य ने बनाई जांच टीम
मामले की गंभीरता और छात्राओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य आनंद तिवारी ने तत्काल प्रभाव से एक जांच टीम गठित कर दी है। प्राचार्य आनंद तिवारी का कहना है कि छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। टीम द्वारा परीक्षा परिणाम और संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने के बावजूद छात्राओं का धरना जारी है और वे परिणाम में सुधार की मांग पर अड़ी हुई हैं। स्थिति को देखते हुए कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिहाज से नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।