फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   Dispute over money transaction, youth attacked with knife, links connected to double money business

मंडला: पैसों के लेन-देन में युवक पर चाकू से हमला, रुपया दोगुना करने के लालच से जुड़े तार; घायल जबलपुर रेफर

Thu, 24 Sep 2026 04:27 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 04:27 PM IST
Dispute over money transaction, youth attacked with knife, links connected to double money business

मंडला शहर की राजीव कॉलोनी में बुधवार रात पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। मोंटफोर्ट स्कूल के पास देर रात 36 वर्षीय इम्तियाज खान पर चाकू से हमला किया गया। हमले में उनकी पीठ और हाथ में चोट आई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

80 हजार रुपए को लेकर विवाद
घायल इम्तियाज खान के अनुसार, उन्हें राजीव कॉलोनी में रहने वाले सलमान से करीब 80 हजार रुपये लेने हैं। इसी रकम को लेकर वह सलमान के परिवार के लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सलमान, आरिफ और शिब्बू समेत कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इम्तियाज का आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और भीड़ के बीच आरिफ ने उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने दूसरे वार को हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे उनके अंगूठे में भी चोट आई।

ये भी पढ़ें- दाल ने बिगाड़ा रसोई का बजट: एक हफ्ते में तुवर 10 रुपए महंगी, चना-मूंग-उड़द-मसूर के भाव भी बढ़े, और बढ़ेगा दाम

आरिफ से एक लाख रुपये लेने का दावा
इम्तियाज ने बताया कि उन्हें आरिफ से भी करीब एक लाख रुपये लेने हैं। उनके मुताबिक, आरिफ उनके साले का दोस्त है और इसी वजह से उन्होंने उसे रुपये दिए थे। घायल ने आरिफ पर कथित तौर पर पैसा दोगुना करने के काले कारोबार से जुड़े होने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पीठ पर 5 से 6 सेंटीमीटर गहरा घाव
जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण उइके ने बताया कि इम्तियाज को रात करीब 8:30 बजे चाकू से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उनकी पीठ पर करीब 5 से 6 सेंटीमीटर गहरा घाव मिला। घाव पर टांके लगाए गए हैं। उनके अंगूठे में भी चोट पाई गई है। पीठ की चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया।

घटना के बाद पैसों के लेन-देन और कथित डबल मनी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, चाकूबाजी की वास्तविक वजह क्या थी और घटना में शामिल लोगों की भूमिका क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अब गलत चालान कटने पर दे सकते हैं चुनौती, 45 दिन में ऑनलाइन शिकायत का मौका

24 Sep 2026

लखनऊ में होमगार्ड भर्ती के दौरान योगेंद्र की मौत के मामले में बहस करने वाले अभ्यर्थी से पूछताछ

24 Sep 2026

गलती से भी अनजान नंबर के व्हाट्सएप पर किया रिप्लाई तो समझो बैंक खाता साफ, नए ट्रेंड से पुलिस भी परेशान

24 Sep 2026

गुजरते मानसून के बीच मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

24 Sep 2026

नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

24 Sep 2026
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए सुपरफास्ट बुलेटिन

24 Sep 2026

लखनऊ में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला शव

24 Sep 2026
विज्ञापन

अमृतसर में ‘एनआरआई मिलनी’ में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सुनीं प्रवासी पंजाबियों की समस्याएं

24 Sep 2026

Rajasthan: नितिन नवीन आज जयपुर से करेंगे पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, रवाना होंगे 90 प्रचार रथ

24 Sep 2026

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा

24 Sep 2026

हांसी के मिर्चपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

24 Sep 2026

कानपुर: विकास दुबे के संग वायरल हुआ था केके शर्मा का वीडियो

24 Sep 2026

अयोध्या में काशीराम कॉलोनी के पास पलटी कार, युवक घायल

24 Sep 2026

गोंडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

24 Sep 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला

24 Sep 2026

भिवानी में रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ ध्वजारोहण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

24 Sep 2026

हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

24 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बीच गर्मी का पलटवार, जैसलमेर में पारा 42.9° पार

24 Sep 2026

सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम

24 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल का राजसी रूप देख भक्त हुए निहाल, मूंछों वाले राजाधिराज के रूप में हुए बाबा के दिव्य दर्शन

24 Sep 2026

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप

24 Sep 2026

मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोटा नुकसान

24 Sep 2026

Meerut: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

23 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की रसधार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा के दर्शन कर नौनिहालों ने लिया आशीर्वाद

23 Sep 2026

उज्जैन 105वें फूलडोल समारोह की भव्य शुरुआत, खड़े हनुमान जी की झांकी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

23 Sep 2026

खंडवा: ओंकारेश्वर में मासूम तनुष की मौत का मामला फिर गर्माया, दो महीने बाद न्याय के लिए थाने पहुंचा परिवार

23 Sep 2026

Video: लखनऊ के इस कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां किताबों से निकली आगे

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed